(Online) अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023: Apuni Sarkar Portal

Apuni Sarkar Portal: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सरकार द्वारा सभी प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि योजनाएँ देश भर के नागरिकों तक पहुँचें। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से ई-डिस्ट्रिक्ट की सभी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस लेख में आपको अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023 की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस लेख को पढ़कर आप इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको लॉगिन और स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं Apuni Sarkar Portal का लाभ कैसे प्राप्त करें।

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023

उत्तराखंड सरकार के द्वारा उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए अपणि सरकार पोर्टल की शुरुआत की गई है।इस पोर्टल की मदद से उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023 के माध्यम से प्रदेश का नागरिक अपना कोई भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है, आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकता है। अपणि सरकार पोर्टल द्वारा नागरिकों को 243 सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।

इस पोर्टल के शुरू होने से अब कोई भी व्यक्ति अपना जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य विभागों की 243 सेवाओं का लाभ घर बैठे बड़ी आसानी से उठा सकता हैं। Apuni Sarkar Portal पर 243 सेवाओं का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया इसके अलावा ई सर्विस उत्तराखंड से संबंधित अन्य जानकारी इस लेख में दिया गया है।

Overview of Apuni Sarkar Portal

पोर्टल का नामअपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar)
साल2023
संबधित राज्यउत्तराखंड
किसने शुरू कियाउत्तराखंड सरकार द्वारा।
किसके शुरुआत कीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
लाभार्थीउत्तराखंड के निवासी।
उद्देश्यएकल मंच पर सभी सेवाएं उपलब्ध करवाना।
सेवाएंराज्य सरकार की 75 से अधिक सेवाएं ।
आधिकारिक वेबसाइटe-Services (uk.gov.in)

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023 का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार का मुख्य उदेश्य इस उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं नागरिकों तक ऑनलाइन प्रदान करना हेतु इस पोर्टल का आरम्भं किया गया है। प्रदेश के नागरिको को अब सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

वह नागरिक अब अपने घर बैठे इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे एवं विभिन प्रकार की सभी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नागरिको के समय की बचत होगी एवं प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। ऐसा मानो यह पोर्टल देश में हो भृष्टाचार को कम करने में कारगर साबित होगा।

Apuni Sarkar Portal के लाभ तथा विशेषताएं

० उत्तराखंड सरकार के द्वारा उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल का शुरू किया गया है।

० इस ऑनलाइन पोर्टल के तहत सरकार के द्वारा विभिन प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।

० उत्तराखंड के नागरिको को अब अपना सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए अब किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

० e-district की सुविधा सभी नागरिको को मुहैया कराई जाएगी।

० अब सभी नागरिक अपने घर बैठे विभिन्न प्रकार के certificate बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

० अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023 के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

० आईटीडीए और एनआईसी के सहयोग से पोर्टल को तैयार किया जायेगा और पोर्टल पर 243 सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023 में किन सेवाओं का लाभ मिलेगा।

पहले उत्तराखंड के ऑनलाइन पोर्टल इ-डिस्ट्रिक द्वारा 32 सेवाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकते थे। लेकिन अब अपणि सरकार पोर्टल में निम्न सेवाओं का ऑनलाइन लाभ मिलेगा

० स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
० चरित्र प्रमाण पात्र( ठेकेदारी )
० चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य )
० हैसियत प्रमाण पत्र
० स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र।
० पर्वतीय प्रमाण पत्र
० उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
० आय प्रमाण पत्र।
० नया परिवार जोड़ना व परिवार रजिस्टर की कॉपी
० परिवार अलग करना या परिवार संसोधन की प्रति।
० जन्म पंजीकरण व् जन्मप्रमाण पत्र (जन्म से एक माह के भीतर करना आवश्यक है )
० मृत्यु पंजीकरण व् प्रमाण पत्र।
० निजी भवन निर्माण के लिए noc प्राप्त करना।
० शौचालय निर्माण प्रमाण पत्र।
० रोजगार कार्यालय में पंजीकरण व नवीनीकरण करवाना।
० वृद्धावस्था पेंशन ,विधवा पेंशन के कार्य।
० तीलू रौतेली पेंशन ,दिव्यांग भत्ता ,आदि सभी प्रकार के राजकीय पेंशन व भत्ते।
० शादी अनुदान फार्म।
० बिजली पानी के कनेक्शन और शिकायत दर्ज कराना।

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023 रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

० सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल eservices.uk.gov.in पर जाना होगा।

० उसके बाद उम्मीदवार की स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

० होम पेज पर ही आपको Login/Register का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

० अब अगले पेज में आपको Sign Up Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

० इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा।

० अब आपको फॉर्म में ईमेल, जेंडर, फर्स्ट नाम, लास्ट नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, डिस्ट्रिक्ट, तहसील, आवेदक का पता आदि जानकारी को दर्ज कर लेना होगा।

० इसके बाद लैंगुएज प्रेफरेंस को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको नीचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।

० उसके बाद आप मोबाइल नंबर और पासवर्ड द्वारा आसानी से लॉगिन कर सकते है।

Latest More Information UpdateClick Here

Leave a Comment