(ऑनलाइन आवेदन) Balika Janm Uphar Yojana 2023: हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना

WhatsApp Group Join Now

Balika Janm Uphar Yojana: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने नागरिकों के अंदर बालिकाओं को लेकर नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश किसी परिवार में बालिका का जन्म होता है तो उस परिवार को ₹51000 की एफडी प्रदान की जाएगी। साथ ही सरकार शारीरिक या मानसिक रूप से 50% या इससे अधिक विकलांग बच्चों को बाल कल्याण योजना के अंतर्गत ₹20000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

इस योजना को शुरू करने का एकमात्र लक्ष्य बालिकाओं के जीवन स्तर सुधार कर समाज में बेटी और बेटे के बीच होने वाले भेदभाव को पूर्ण रूप से खत्म करना है। इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 का लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की सभी प्रक्रिया की जानकारी देने वाले हैं। तो इस Balika Janm Uphar Yojana की सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

Balika Janm Uphar Yojana 2023

इस हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में शुरू किया गया है। इस Balika Janm Uphar Yojana के माध्यम से बालिकाओं के जन्म पर ₹51000 की एफडीआर की जाएगी। इस हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं द्वारा ही उठाया जा सकता है।

इसके अलावा प्रदेश के बच्चे जो विशेष रूप से सक्षम व मानसिक रूप से मंद है उनको बाल कल्याण योजना के अंतर्गत ₹20000 कि प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता केवल तभी प्रदान की जाएगी जब वह 50% या फिर उससे अधिक विकलांग हो।

Key Highlights of Balika Janm Uphar Yojana 2023

योजना का नामहिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना
किसने आरंभ कीहिमाचल प्रदेश सरकार
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश की बालिकाएं
उद्देश्यबालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी
साल2023
आर्थिक सहायता51000 रुपए की एफडी
राज्यहिमाचल प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

Benefits of Balika Janm Uphar Yojana 2023

• हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 के माध्यम से बेटियों के जन्म पर 51000 की एफडी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

• इस Balika Janm Uphar Yojana को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा बेटियों के लिए प्रारंभ किया गया है।

• और बाल कल्याण योजना के तहत विशेष रूप से सक्षम और मानसिक रूप से मंद बच्चों को प्रतिवर्ष ₹20000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी लेकिन 50% या उससे अधिक विकलांग बच्चों को ही इस आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा।

• हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 का लाभ लेने के लिए बालिकाओं का पंजीकरण करवाना होगा।

• इस Balika Janm Uphar Yojana का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को मिल सकता है।

• सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान की गई राशि को बेटियां अपनी शिक्षा के लिए उपयोग कर सकती है।

• लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए यह योजना बहुत मददगार साबित होगी।

Eligibility Criteria for Balika Janm Uphar Yojana 2023

• इस योजना के लिए आवेदन केवल हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी कर सकते हैं।

• इस योजना के तहत आवेदक हिमाचल प्रदेश की बालिका होनी चाहिए।

• एक परिवार की सिर्फ दो बालिका ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।

• बालिका का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।

Documents Required for Balika Janm Uphar Yojana 2023

• जन्म प्रमाण पत्र
• माता-पिता का आधार कार्ड
• गरीबी रेखा कार्ड
• राशन कार्ड
• मूलनिवासी पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
• मोबाइल नंबर
• बैंक अकाउंट नंबर

Balika Janm Uphar Yojana 2023 Apply process

अगर आप हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना 2023 के माध्यम से अपनी बेटियों को लाभ प्राप्त करना चाहते है। तब उन्हें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ इंतजार करने की जरूरत होगी। क्योंकि अभी तक इस योजना को केवल घोषित किया गया है।

इसके रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी तक किसी भी प्रकार के अधिकारीक वेबसाइट को उपलब्ध नहीं कराया गया है। अभी किसी भी प्रकार से आवेदन करने का ऑप्शन नहीं है। जैसे ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, आपको इसके बारे में अधिक जानकारी हमारी इस वेबसाइट के माध्यम से अपडेट कर दिया जाएगा।

Latest Gov Yojana UpdateClick Here

Leave a Comment