Bihar Krishi Vaniki Yojana: बिहार सरकार द्वारा अपने प्रदेश में किसानो के लिए बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को अपनी फसल के साथ-साथ खेतो में खाली स्थान पर पेड़ लगाना है जिसके तहत किसानों को गवर्नमेंट नर्सरी से 10 रूपये में एक पॉप्लर का पेड़ प्रदान किया जाएगा और 10 रूपये भी तीन वर्ष के बाद किसानों को वापस कर दिए जाएगा।
इसके अलावा तीन वर्ष के बाद वन विभाग द्वारा खरीदे गए इन पौधों में 50 प्रतिशत या इससे अधिक पौधों की उत्तरजीविता होने पर प्रत्येक पेड़ के अनुसार 60 रूपये की दर से और अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जायेगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन करना होगा इस लेख में हम आपको Bihar Krishi Vaniki Yojana से तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2023
मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना बिहार राज्य में चल रही है। सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से नर्सरी से किसान भाइयों को पौधा ₹10 में प्रदान किया जाएगा और सरकार के द्वारा किसानों से जो ₹10 लिए जाएंगे उसे भी 3 साल के पश्चात किसान भाइयों को वापस लौटा दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण करने पर सरकार ने जोर दिया हुआ है।
यहीं नहीं 3 साल गुजर जाने के बाद वन विभाग के द्वारा खरीदे गए इन पौधों में से 50% या फिर उससे भी ज्यादा पेड़ की उत्तरजीविता होने पर ₹60 के रेट से प्रति पेड़ के हिसाब से एक्स्ट्रा लाभ दिया जाएगा। वृक्षारोपण करने के दरमियान पौधे की कम से कम ऊंचाई 10 फीट और गोलाई ढाई इंच होनी आवश्यक है। अगर आप बिहार राज्य में रहते हैं तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Overview Of Bihar Krishi Vaniki Yojana
योजना का नाम | Bihar Krishi Vaniki Yojana |
राज्य | बिहार |
उद्देश्य | वृक्षारोपण करवाने के लिए प्रेरित करना |
लाभ | वृक्षारोपण के लिए सरकारी सब्सिडी |
लाभार्थी | बिहार के किसान भाई |
अधिकारिक वेबसाइट | https://forestonline.bihar.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 0612-2226911/9473045992 |
Bihar Krishi Vaniki Yojana का लाभ
० बिहार कृषि वानिकी योजना के अंतर्गत सभी किसानों को पॉप्लर के पौधों के रोपण हेतु अनुदान राशि दी जाएगी।
० किसानों को सरकारी नर्सरी के माध्यम से 10 रुपए प्रति पौधा की दर से शिशु पौधे प्रदान किया जाएगा।
० किसान अगर वन विभाग से ख़रीदे गए पौधो का 50 % अपनी भूमि में 3 साल तक सुरक्षित रखते है, तो 60 रुपए प्रति पौधा की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
० आप पेड़ों से लकड़ी, फल, लुगदी, औषधी और प्राप्त अन्य उत्पादों को बाजार में काफी अच्छे दाम पर बेच सकते हैं।
० इसके साथ ही शिशु पौधे खरीदने में किये गए खर्च की राशि भी किसानो को वापस कर दी जाती है।
० इस योजन का लाभ बिहार राज्य में निवास करने वाले सभी किसानों को प्राप्त होगा।
Bihar Krishi Vaniki Yojana हेतु पात्रता
० बिहार राज्य के सभी किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
० राज्य के मूलनिवासी व्यक्ति भी योजना का लाभ लेने के पात्र है।
० इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान के पास खुद की जमीन होनी चाहिए।
० किसान के पास पौधों को सिंचाई करने की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।
० आवेदन करने वाले के बैंक खाते में 20,000/- रुपए जमा होने चाहिए।
Bihar Krishi Vaniki Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
० आधार कार्ड
० बैंक पासबुक
० जमीन की रसीद
० बैंक स्टेटमेंट
० मोबाइल नंबर
० पासपोर्ट साइज़ फोटो
Bihar Krishi Vaniki Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करें
० सबसे पहले आपको पर्यावरण एवं वन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
० इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
० अब वेबसाइट के होम पेज पर मेनू के विकल्प में Online Apply के ऑप्शन पर क्लिक करें।
० उसके बाद अब आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
० इस आवेदन पत्र में जो भी जानकारी मांगी गयी है उसको आवेदन पत्र में भरें।
० सभी जानकारी को भरने के बाद Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।
० जैसे ही आप Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तुरंत ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर एक OTP प्राप्त होगा।
० उसके बाद आपको उसे OTP वाले बॉक्स में भरें और फिर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
० कुछ देर में आपको पंजीकृत मोबाइल पर 12 अंको का पंजीकृत नंबर प्राप्त होगा।
० उसके बाद इस 12 अंको की रजिस्ट्रेशन आईडी से अपने एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती को सुधर कर सकते है।
० फिर इसके बाद अगले पेज पर पौधों की प्रजाति और पौधों की संख्या को दर्ज करना होगा।
० सभी जानकारी को भरने के बाद सेव ड्राफ्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
० अगर आप Final Submit के ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपके द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म में किसी प्रकार का कोई भी सुधर नहीं कर सकते है।
० यदि सेव ड्राफ्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते है तो अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते है।
० इस कार्य के लिए Already Registration के ऑप्शन पर क्लिक करके 12 अंको के रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें।
० उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जो भी आवश्यक डॉक्यूमेंट एवं पासपोर्ट आकार की फोटो अपलोड करें।
० फिर अब आपको सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्टऑउट निकाल लें।
० इस तरह से बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के तहत आवेदन कर सकते है।
ऑनलाइन आवेदन करें | https://forestonline.bihar.gov.in/onlineapply/Image/KRISHI%20VANIKI%20YOJNA.pdf |