CG Gramin Awas Nyay Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा गरीब बेसहारा नागरिको को लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग , निम्न वर्ग ,मध्यम आय वर्ग के लोगो को रहने के लिए आश्रय प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पक्के मकान उपलब्ध कराया जाएगा।
ताकि लोगों को रहने के लिए आवास की सुविधा मिल सके। और आसानी से वह अपना जीवन यापन कर सके। और छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज के इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे की CG Gramin Awas Nyay Yojana का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
CG Gramin Awas Nyay Yojana – छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने राज्य के गरीब नागरिको के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से जिन नागरिको के पास रहने के लिए पक्के घर नहीं उन्हें सरकार द्वारा रहने के लिए निशुल्क पक्के घर की सुविधा प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो परिवार पात्र थे लेकिन उन्हें अभी तक आवास नहीं मिल पाया है।
तो इस छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना के माध्यम से उन सभी जरूरतमंद परिवारों को CG Gramin Awas Nyay Yojana के माध्यम से पक्का मकान प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिको को प्रदान किया जायेगा। जिससे गरीबी रेखा में जीवन यापन कर रहे लोगो का पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो सके।
CG Gramin Awas Nyay Yojana – संक्षिप्त जानकारी
योजना का नाम | Gramin Awas Nyay Yojana |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
विभाग | पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के परिवार |
उद्देश्य | गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को रहने के लिए पक्के मकान उपलब्ध करवाना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
CG Gramin Awas Nyay Yojana – का उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा इस योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि जो गरीब परिवार पात्र होते हुए भी किसी भी कारण से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले पाये है उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना।
इस योजना को पात्र परिवारों को ध्यान में रखकर आर्थिक सहायता देना है जिससे वे परिवार भी जो आर्थिक समस्याओं के कारण अपना पक्का मकान नहीं बना पा रहे है उन्हें पक्का मकान बनाने में सहायता प्रदान करना।
CG Gramin Awas Nyay Yojana – लाभ एवं विशेषताएं
० छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की ग्रामीण आवास योजना से राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए शुरू किया गया है।
० इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी ग्रामीण लोगों को पक्के घर प्रदान किया जाएगा।
० यह योजना सभी परिवारों को शामिल करेगी जो पीएम आवास योजना से बाहर रहे हैं।
० प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण आवास न्याय योजना शुरू की है।
० सरकार ने ग्रामीण आवास न्याय योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
० हर साल, सरकार जरूरतमंद परिवारों को उनके कच्चे घरों को पक्के घरों में बदलने के लिए धन देगी।
० इस योजना का लाभ राज्य के सभी कच्चे मकान मालिकों को मिलेगा। अब लोगों को छत की जरूरत नहीं होगी। इस योजना का लाभ
० उठाकर राज्यवासियों को घर खरीदने की चिंता नहीं होगी। बिना किसी भेदभाव के, राज्य सरकार मुफ्त मकान सुविधा देगी।
० राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे यदि वे ग्रामीण आवास न्याय योजना का लाभ लेंगे।
CG Gramin Awas Nyay Yojana – पात्रता मापदंड
० आवेदक को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास होना चाहिए।
० केवल ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब परिवार ही आवास न्याय योजना के लिए पात्र होंगे।
० कच्चे घरों में रहने वाले लोग भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
० ऐसे लोग जिन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया था वे परिवार भी योजना का लाभ ले सकेंगे।
CG Gramin Awas Nyay Yojana – आवश्यक दस्तावेज
० आधार कार्ड
० वोटर आईडी कार्ड
० राशन कार्ड
० आधार से लिंक मोबाईल नम्बर
० आय प्रमाण पत्र
० निवास प्रमाण पत्र
० पासपोर्ट साईज फोटो
० पासबुक खाता
CG Gramin Awas Nyay Yojana – के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना को राज्य सरकार छत्तीसगढ़ द्वारा शुरू किया गया है। लेकीन इसके लिए अभी कोई आवेदन की प्रक्रिया शुरु नही की गई है। और न ही कोई इसकी अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गयी है।
इसके लिए नागरिको को फिलहाल कुछ दिनो के लिए इंतजार करनी होगी। शीघ्र ही राज्य सरकार द्वारा CG Gramin Awas Nayay Yojana के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हम आपको इस लेख के माध्यम से जरूर सूचित कराएगें। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।