Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana : दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सुविधा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना शुरू की जाती है। इसी में से एक दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराती है। इस योजना के तहत कई सुविधाएं यात्रा के दौरान लोगों को दी जाती है। अगर आप भी इस योजना के माध्यम से तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो आप सरकार की तीर्थ यात्रा योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं।
इस दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस तीर्थ यात्रा के दौरान होने वाले सभी प्रकार के खर्च का वहन दिल्ली सरकार के द्वारा किया जायेगा।इस लेख में हम आपको Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2023
इस योजना की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद जी के द्वारा वर्ष 2018 को की गई है। इस योजना के अंतर्गत उन नागरिकों को लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा जिन लोगों का सपना तीर्थ यात्रा पर जाने का है। लेकिन वह सभी लोग अपनी आर्थिक स्थिति के कारण यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। इस योजना के तहत दिल्ली के वरिष्ठ लोग मुफ्त में श्री राम की भूमि जा सकेंगे और श्री राम जन्मभूमि के दर्शन कर सकेंगे।
दिल्ली सरकार द्वारा वातानुकूलित रेलगाड़ियों, वातानुकूलित होटलों और यात्रा यह था संभाव सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में हर साल 60 साल से अधिक उम्र के अर्हता वाले लोगों को एक सहायक के साथ मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराई जाती है। इस लेख में हम आपको इस योजना के लिए पंजीकरण करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताने वाला है तो आप इस लेख के अंत तक बने रहें।
Key Highlights of Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2023
योजना का नाम | दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना |
किसने शुरू किया | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा |
साल | 2023 |
यात्रा की शुरुआत की तिथि | 4 सितंबर |
लाभार्थी | राज्य के तीर्थकर |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | दिल्ली सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://edistrict.delhigovt.nic.in/ |
Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का उद्देश्य
हमारे देश में अभी भी कई वरिष्ठ लोग हैं जो तीर्थ यात्रा पर जाने में असमर्थ हैं क्योंकि वे बहुत गरीब हैं, जिससे उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है। दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य राज्य की वृद्ध आबादी की स्वतंत्र और शक्तिशाली बनने की आकांक्षा को साकार करना है।
दिल्ली सरकार ने इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए इस दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की शुरुआत की है। दिल्ली के बुजुर्ग निवासी जो 60 वर्ष की आयु तक पहुँच चुके हैं, वे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के तहत किसी भी राष्ट्रीय तीर्थ स्थल पर नि:शुल्क जाने के पात्र हैं।
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए स्थान
० दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी
० दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ
० दिल्ली-अजमेर-पुष्कर
० दिल्ली-अमृतसर- बाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब
० दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू
Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के लिए आवश्यक पात्रता
० इस योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
० आवेदक दिल्ली का पंजीकृत मतदाता होना चाहिए।
० आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
० आवेदक की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
० योजना के तहत केंद्रीय, राज्य या स्थानीय सरकारी कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकते है।
० इस योजना का लाभार्थी केवल एक बार ही आवेदन कर सकते है।
० आवेदक ने पहले मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ न उठाया हो।
Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
० वोटर आई कार्ड
० कोविड 19 प्रमाण पत्र
० सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
० विधायक स्वीकृति प्रमाण पत्र
० मेडिकल सर्टिफिकेट दस्तावेज़ डॉक्टर द्वारा सत्यापित करें
मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
० सबसे पहले आपको दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/Account/Login पर जाना है।
० इसके बाद वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
० इस होम पेज पर आपको New User के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
० क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
० इस पेज पर आपको संबंधित जानकारी दर्ज करनी है
० जानकारियां दर्ज करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
० इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है।
० सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है
० इस प्रकार आप आसानी से दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं
More Yojana Update | Click Here |