Har Ghar Jal Yojana 2023: भारत देश के कई इलाकों में आज भी शुद्ध पेयजल की बड़ी समस्या है। इस लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार विभिन्न प्रकार योजना शुरू करती है। जिससे कि प्रत्येक घर तक पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा हर घर जल योजना शुरू किया गया। इस योजना के के माध्यम से सरकार हर घर को पेयजल मुहैया कराएगी।
इस लेख मे हम आपको हर घर जल योजना से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं। तो आपको इस योजन के बारे मे जरूर जानना चाहिए इसलिए इस लेख को पूरा पढे इस लेख मे हम आपको बताने वाले है कि हर घर जल योजना क्या है। इस योजना का फायदा देश के लोगों को किस प्रकार मिलेगा तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।
Har Ghar Jal Yojana 2023
भारत देश के ग्रामीण पिछड़े हुए क्षेत्रों मे पानी की किल्लत को दूर करने के लिए केंद्र सरकार बेहद गंभीर है इसलिए वे इस समस्या का समाधान करने के लिए कड़े कदम उठा रही है यही कारण है कि केंद्र सरकार ने हर घर जल योजना शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से भारत देश के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना है। सरकार द्वारा लक्ष्य 2030 निर्धारित किया गया था। जिसे अब 2024 कर दिया गया है।
अब ग्रामीण इलाके में इस योजना के तहत स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। यह Har Ghar jal yojana देश के नागरिको तक स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के वह सभी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं जिनके घर तक पीने का पानी उपलब्ध नहीं है।
Har Ghar Jal Yojana 2023: Overview
योजना का नाम | हर घर नल योजना 2023 |
योजना का उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करना |
लांच की गयी | प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
लाभ | ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को वर्ष भर जल उपलब्ध होगा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक |
क्रियान्वयन विभाग | जलशक्ति विभाग, भारत सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | jaljeevanmission.gov.in |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
हर घर जल योजना का उद्देश्य
केंद सरकार द्वारा शुरू की गई हर घर नल योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिकों तक शुद्ध पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराना है तथा दूषित पानी पीने की वजह से होने वाली बीमारियों से मुक्ति भी दिलाना है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सन् 2024 तक देश के सभी छोटे बड़े क्षेत्रों में शुद्ध पानी का कनेक्शन उपलब्ध हो। इसके लिए सरकार बहुत तेजी से काम भी कर रही है।
इस योजना को जल्दी पूर्ण करने के लिए नई टेक्नोलॉजी की मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। इस Har Ghar jal yojana के सफल होने के बाद कोई भी व्यक्ति अब शुद्ध पानी के लिए कहीं दूर नहीं जाएगा। क्योंकि उसे उसके घर में ही शुद्ध पानी का कनेक्शन उपलब्ध हो जायेगा। सरकार के इस योजना के निर्णय के द्वारा लोगों का बहुत समय भी बचेगा और वह अपने अन्य कार्यों को आसानी से कर पायेंगे।
हर घर जल योजना के लाभ तथा विशेषताएं
• हर घर जल योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
•हर घर जल योजना के तहत सरकार द्वारा देश के सभी नागरिकों घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
• इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रत्येक घर तक नल का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
• हर घर जल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने का लक्ष्य 2030 निर्धारित किया गया था। जिसे अब 2024 कर दिया गया है।
• देश के प्रत्येक घर में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध होगा जिससे कि देश के नागरिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार आयेगा।
• यह हर घर जल योजना देश के नागरिकों को जीवन स्तर में भी सुधार करेगी।
• इस योजना का लक्ष्य 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाना है।
हर घर जल योजना पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
• आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
• आधार कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र
• आय प्रमाण पत्र
• आयु का प्रमाण
• आय का प्रमाण
• पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
• मोबाइल नंबर
• ईमेल आईडी
हर घर जल योजना को आवेदन करने की प्रक्रिया
• सबसे पहले आपको जल जीवन मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा यहाँ आपको हर घर नल योजना का लिंक पर क्लिक करना होगा।
• अब आपके सामने आवेदन का फॉर्म खुल जाएगा यहाँ आपको सारी जानकारियों को भरना होगा।
• इसके बाद आपको सारे दस्तावेजों को भी उपलोड करना होगा।
• अपलोड करने के बाद आप अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
• इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
Latest Govt Yojana Update | Click Here |