(Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana) मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की गई है , जिसका माध्यम से शहरों में रह रहे इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को जिनके पास अभी तक रहने के लिए खुद का मकान नहीं है उन्हें आवास प्रदान करना है।

इस लेख में हम आपको Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana से के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे जिसमें आप जानेंगे योजान की पात्रता मानदंड , आवेदन की प्रक्रिया , मुख्य विशेषताएं, इस योजना को शुरू करने के उद्देश्य व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana – हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना क्या हैं?

शहर में बस रहे गरीब लोगों को उनका खुद का घर उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा यहां योजना शुरू किया गया है इस के माध्यम से वह अपने सपनों के घर में रह सके और यह घर में बहुत ही कम पैसों में उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वह अपने सपनों के घर में रह सके।

इस योजना का लाभ वह परिवार उठा सकता है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है और घुमंतू जाति को सफाई निवास प्रदान करने के लिए उन्हें इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana – हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना संक्षिप्त जानकारी

योजना का नाम  Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा  
लाभार्थी  राज्य के गरीब परिवार
उद्देश्य  किफायती दाम में घर प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना
लाभ  01 लाख गरीब परिवारों को सस्ते फ्लैट और प्लॉट
राज्य  हरियाणा
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hfa.haryana.gov.in/  

Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana – हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ एवं विशेषताएं

० मुख्यमंत्री आवास शहरी योजना का शुभारम्भ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा किया गया है।

० इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जन जाति अन्य सभी वर्ग के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिको को आवास प्रदान किया जाएगा।

० जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा हरियाणा में सर्वे किया जा रहा है।

० योजना का लाभ राज्य के वंचितों व जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा।

० गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति में इस योजना के माध्यम से सुधार आ पाए।

० सरकार द्वारा इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिकों को आवास योजना का लाभ किया जाएगा।

Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana – हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लिए पात्रता

० आवेदक का हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
० यह योजना शहर में रहने वाले परिवारों के लिए ही है।
० आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।
० हरियाणा शहरी आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसी भी जाति या धर्म का हो सकता है।
० आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी जरूरी है।
० आवेदक के नाम पर कोई भी मकान दर्ज / रजिस्टर नहीं होना चाहिए।

Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana – हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

० आवेदन पत्र
० आय प्रमाण पत्र
० पहचान प्रमाण पत्र
० पता प्रमाण पत्र
० बैंक खाता विवरण

Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana – मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

० सबसे पहले आपको आधिकारिक हरियाणा आवास विभाग वेबसाइट पर जाना होगा।

० फिर आपको होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हेतु रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

० इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
इस पेज पर आपको अपनी परिवार आईडी दर्ज करनी होगी।

० अब आपको दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

० इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।

० आपको पंजीकरण फार्म में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी।

० अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पंजीकरण फार्म के साथ अपलोड करना होगा।

० इसके बाद आपको सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

० इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण कर सकेंगे।

More Yojana UpdateClick Here

Leave a Comment