Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने गांधी महिला सम्मान निधि योजना 2023 शुरू किया। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर जीवन अच्छे से यापन कर सके।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए प्रदान किए जाते हैं इस योजना के तहत पहले 4 माह में 1500 रुपए प्रति माह प्रदान किया जायेगा उसके बाद 6 महीने की दर से 9,000 रुपए एक साथ दिया जायेगा। इस लेख में हम आपको Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।
Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana 2023
इस इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल 2023 को शुरू किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। क्योंकि राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो सके। सामाजिक न्याय एवं सहकारिकता विभाग हिमाचल प्रदेश इस योजना का नोडल विभाग होगा।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के लिए जिला लाहौल स्पीति के क्षेत्र की महिलाएं जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष है तथा जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं है एवं बौद्ध, भिक्षुण महिलाओं को आर्थिक संबलता सुनिश्चित करने हेतु इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना इस क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक शक्तिकरण में सहयोग करेगी।
Key Highlights of Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana 2023
योजना | इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना |
प्रारम्भ तिथि | 15 अप्रैल 2023 |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | (hp.gov.in) |
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य
महिलाओं को प्रतिमाह के हिसाब से आर्थिक मदद पहुंचाना एक मात्र उद्देश्य से इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना शुरू किया गया है। योजना से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। आर्थिक मदद में महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिया जाएगा। जो महिलाएं एवं बौद्ध भिक्षुणी स्पीति की स्थाई निवासी हैं उन्हे इस योजना के तहत जोड़ा जाएगा।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के लाभ एवं विशेषताएं
० इस योजना के माध्यम से पात्र सभी महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना का लाभ को प्रदान किया जाएगा।
० जिसमें पहले 4 महीने के लिए हर महीने ₹1500 प्रदान किए जाएंगे उसके पश्चात हर 6 महीने पर ₹9000 एक साथ प्रदान किए जाएंगे।
० यह आर्थिक सहायता सीधे महिला के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए जमा की जाएगी।
० महिलाओं को ₹9000 एक साथ मिलने से वह उसका उचित उपयोग कर सकेगी।
० इस योजना का लाभ 1 जून, 2023 से पात्र महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगा।
० इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के कारण गरीब परिवार की महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी पात्रता
० इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी होना आवश्यक है।
० आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
० इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल बौद्ध, भिक्षुणी महिलाएं पात्र होगी।
० आवेदक महिला के परिवार में से कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या फिर पेंशन भोगी नहीं होना चाहिए और महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
० इसके अलावा आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फौजी की विधवा महिला, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भोगी महिलाएं भी इस योजना के लिए अपात्र हैं।
० आवेदक महिला का बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खाता होना अनिवार्य है।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
० आधार कार्ड
० निवास प्रमाण पत्र
० आयु प्रमाण पत्र
० बैंक पासबुक
० राशन कार्ड
० बौद्ध, भिक्षुणी होने का प्रमाण पत्र
० पासपोर्ट साइज फोटो
० मोबाइल नंबर
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करें?
० इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने तहसील कल्याण कार्यालय में जाना होगा।
० इसके बाद आपको हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
० आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जरूरी जानकारी भरना होगा।
० सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन पत्र के साथ मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
० उसके बाद आपको ये आवेदन पत्र तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर देना होगा।
० प्राथमिक रूप से तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
० आवेदन सत्यापित होने पर आपको योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
० इस प्रकार आसानी से आप हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
More Yojana Update | Click Here |