Indira Gandhi Smartphone Yojana Registration:इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत राज्य में 10 अगस्त से कैंप लगाए जा रहे है. जिसमे पात्र महिलाओं को अब इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। महिलाएं अब सीधे इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना की वेबसाइट पर जाकर के इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपना नाम इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना में जुडवाने के लिए जन आधार कार्ड, ई वोलेट अकाउंट और आधार कार्ड होना अनिवार्य है।इसके लिए सरकार ने 181 नंबर भी जारी किया है। आपको इस लेख में हम आपको Indira Gandhi Smartphone Yojana Registration से सबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023
इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ 10 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया था। इस योजना के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल साक्षरता से जोड़ना है। जिससे उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके और वे योजनाओं का लाभ उठा सकें।
प्रदेश की प्रत्येक जनाधार कार्डधारी महिला मुखिया को निःशुल्क स्मार्ट फोन दिये जायेंगे। कुल 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन दिए जाएंगे। योजना के पहले दिन यानी 10 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद 1000 स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को मुफ्त मोबाइल प्रदान किया जाएगा।
Key Highlights Of Indira Gandhi Smartphone Yojana
Yojana Name | Indira Gandhi Free Mobile Yojana |
विभाग | राजस्थान सरकार |
योजना का लाभ | चिरंजीवी परिवारों की मुखिया महिला को Free Mobile और इन्टरनेट कनेक्शन |
पात्रता | राजस्थान का स्थाई निवासी , चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवार, जनआधार कार्ड धारक |
योजना की घोषणा | राजस्थान बजट 2022-23 |
योजना शुरू हुई | 10 अगस्त 2023 से शुरू |
आवश्यक दस्तावेज | जन आधार (अनिवार्य) आधार कार्ड, चिरंजीवी योजना से जुड़ा दस्तावेज |
योजना शुरू की | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा |
योजना का ऑफिसियल नाम | इंदिरा गांधी स्मार्टफ़ोन योजना |
योजना सॉर्ट नाम | IGSY (Indira Gandhi Smartphone Yojana) |
Official Website | igsy.rajasthan.gov.in |
Helpline Number | 181 |
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना का मुख्य उद्देश्य
राजस्थान सरकार के द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना को शुरु करने का मुख्य उदेश्य राज्य की आर्थिक रूप से गरीब माताओं, बहनों और बेटियों को डिजिटल साक्षर करना है। जिसके माध्यम से वह सरकार के द्वारा संचालित विभिन योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सके और अपने बैंकिंग के सभी कार्य खुद कर सके। मुफ्त स्मार्टफोन प्राप्त कर महिलाएं एवं छात्राएं आत्मनिर्भर हो सकेगी।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए जरुरी पात्रता
० सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राएं इस योजना के लिए पात्र है।
० सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं ( महाविद्यालय / ITI /
Polytechnic ) में अध्ययनरत छात्राओं पात्र होगी।
० इस योजना का लाभ केवल विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं पात्र होगी।
० महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 कार्य
दिवस (वर्ष 2022 2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला
मुखिया पात्र होगी।
० इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 50 कार्य
दिवस (वर्ष 2022 2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला
मुखिया होगी।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
० आधार कार्ड
० पैन कार्ड
० मूल निवास प्रमाण पत्र
० जन आधार कार्ड
० राशन कार्ड
० मोबाइल नंबर
० पासपोर्ट साइज फोटो
इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
० सबसे पहले इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना की वेबसाइट Indira gandhi smartphone rajasthan gov in पर जाना होगा।
० इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज में दिए गए ” नया रजिस्ट्रेशन करें ” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
० आगे के न्यू पेज में इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
० आपको इसमें मांगी गई आवश्यक जानकारी को भरके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
० इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर का स्क्रीन शॉट लेकर के रखना है।
० इस प्रकार से आप इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।