Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana: झारखंड सरकार द्वारा सूखे से प्रभावित किसान परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखद राहत योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को 3500 रुपए की प्रारंभिक सूखा राहत राशि देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से 30 लाख प्रभावित किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
कृषि विभाग की सूखा आकलन रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में हैं। सूखे की स्थिति को देखते हुए यह योजना शुरू की गई है और जल्द ही यह राशि किसान परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस लेख में हम आपको Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं इसलिए आप इस लेख को पूरा पढ़े।
Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2023
झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने किसानो को तत्काल प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत कराने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत की है इस योजना के लागू होने से किसानो को आर्थिक स्थिति में मजबूती और साथ ही राज्य में कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
किसानो को इस Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ लेने के लिए सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। हेतु पंजीकरण करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। जो भी किसान सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के श्रेणी में आयेंगे वो इस मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
Highlights of Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2023
योजना का नाम | Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana |
आरंभ की गई | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
उद्देश्य | फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
विभाग | कृषि विभाग |
लाभार्थी | झारखंड के किसान परिवार |
राज्य | झारखंड |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://msry.jharkhand.gov.in/ |
Benefits of Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2023
• मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने की है।
• मुख्यमंत्री सुखद राहत योजना के तहत तत्काल सूखा राहत के लिए 22 जिलों के 226 प्रखंडों में किसान परिवार को 3500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
• इन 226 प्रखंडों के सभी प्रभावित किसान परिवारों को जल्द ही यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
• प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान होने पर किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
• यह योजना झारखंड सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू की गई है।
• राज्य के किसानों को होने वाले नुकसान की राशि इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
• प्रभावित किसानों को प्रारंभिक राहत राशि वितरित करने के लिए जल्द ही गांव और पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
• इस योजना का लाभ ऐसे किसानों को मिलेगा जिन्होंने इस वर्ष बुवाई नहीं की है या जिनकी फसल 33% से अधिक खराब हो चुकी है।
Eligibility Criteria for Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2023
• इस योजना का आवेदन करने के लिए किसान झारखंड का निवासी होना चाहिए।
• इस योजन का लाभ झारखंड के अलावे दूसरे राज्य का किसान नहीं ले सकते हैं।
• जो किसान पहले से किसी दूसरे बीमा का लाभ नहीं ले रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
• इस वर्ष जिस किसान ने अपने खेत में फसल लगाया था, उसे इसका लाभ मिलेगा।
• झारखंड के जिस किसान का फसल कम से कम 33 प्रतिशत बर्बाद हुआ है, उसी को इसका लाभ मिल पाएगा।
Documents Required for Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2023
• किसान का आधार कार्ड
• राशन कार्ड
• किसान का आईडी कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र
• आय प्रमाण पत्र
• खेत का खाता नंबर व खसरा नंबर
• बैंक खाता
• मोबाइल नंबर
• पासपोर्ट साइज का फोटो
How to Apply for Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2023
• सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
• वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और इस पेज पर आपको यूजरनेम और ईमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
• अब आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा और अंत में आपको SIGN IN के Option पर क्लिक करना होगा।
• इस तरह मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Latest Gov Yojana Update | Click Here |