Ladli Behna Awas Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा राज्य के नागरिकों को लाडली बहन आवास योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना का मुख्य माध्यम से मध्य प्रदेश में रहने वाली बहनों को आवास प्रदान करना है। इस योजना का शुभारंभ 17 सितंबर 2023 को हुआ है। इस योजना का लाभ उन परिवारों तथा महिलाओं को दिया जाएगा जो की आर्थिक रूप से कमजोर है।
मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा कुछ समय पहले लाडली बहना योजना की शुरुआत कुछ समय पहले हुई थी अब सरकार में लाडली बहन आवास योजना की भी शुरुआत कर दी है। इस लेख में हम आपको Ladli Behna Awas Yojana से सबंधित सभी जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करने वाले हैं। अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Ladli Behna Awas Yojana 2023
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार बेसहारा और बेघर महिलाओं के नाम पर मुफ्त में पक्के मकान प्रदान करेगी। इससे, बिना किसी समस्या के महिलाएं अपने पक्के मकान में गरमी के मौसम में अपना जीवन बिता सकेंगी। हाल ही में, कैबिनेट बैठक में मंत्री परिषद ने मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना को मंजूरी प्रदान की है। और अब इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
इस योजना के माध्यम से, आवास की प्रदान करने के लिए 17 सितंबर 2023 से आवेदन फॉर्म भरना शुरू हो गया है। लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से राज्य की उन लाखों बहनों को रहने के लिए पक्का घर दिया जाएगा जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। लाडली बहना आवास योजना फॉर्म को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद ही महिलाओं को खुद का आवास प्राप्त हो सकेगा।
Key Highlights Of Ladli Behna Awas Yojana
आर्टिकल का नाम | Ladli Behna Awas Yojana Form |
योजना का नाम | लाडली बहना आवास योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की बेघर महिलाएं |
उद्देश्य | आवास से वंचित महिलाओं को पक्का मकान उपलब्ध कराना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
Ladli Behna Awas Yojana के लाभ
० इस योजना के द्वारा जिनके पास पक्की मकान नहीं है उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
० जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
० महिलाओं को पक्के घर बनाने के लिए ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
० यह योजना का लाभ विशेष रूप से राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा
० इस योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि को महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी।
० इस योजना मे सभी वर्गों के परिवारों को इस योजना का लाभ होगा।
Ladli Behna Awas Yojana के लिए जरूरी पात्रता
० मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले सभी मूल निवास महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
० इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल मध्य प्रदेश की महिलाएं ही पात्र हैं।
० लाडली बहन आवास योजना में आवेदन करने के लिए महिला का नाम लाडली बहन योजना की लिस्ट में होना आवश्यक है।
० आवेदक महिलाओं के पास कोई भी पक्का मकान या प्लाट न हो।
० जो महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूट गई हैं वह इस योजना के लिए पात्र हैं।
० महिला के परिवार में किसी के पास भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
० अगर आप पर ऊपर दिए गए सभी पात्रता नियम लागू होते हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
Ladli Behna Awas Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज
० आधार कार्ड
० समग्र आईडी
० मूल निवास प्रमाण पत्र
० योजना पंजीयन का प्रमाण
० बैंक खाते का विवरण
० मोबाइल नंबर
० पासपोर्ट साइज फोटो
Ladli Behna Awas Yojana फॉर्म ऑनलाइन कैसे करें?
० लाडली बहन आवास योजना का फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए आपको उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
० इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद में आपको
लाड़ली बहना आवास योजना फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
० अब आपको लाड़ली बहना आवास योजना फॉर्म डाउनलोड करने को कहा जाएगा डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना है।
० इसके बाद कंप्यूटर या मोबाइल में लाडली बहन आवास योजना का आवेदन फार्म का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।
० अब आपको आवेदन फार्म का प्रिंट निकलवा लेना है।
० इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी मूल जानकारी को स्पष्ट रूप से दर्ज करना है।
० आवेदन फार्म में दी गई सभी जानकारी को स्पष्ट रूप से एक बार पढ़ लें।
० अब आपको आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रीतियों को संलग्न करनी है।