Ladli Behna Yojana ekyc Online: लाडली बहना योजना का लाभ लेने हेतु ऐसे करे समग्र आईडी में आधार eKYC से लिंक

WhatsApp Group Join Now

MP Ladli Behna Yojana ekyc Online: मध्य प्रदेश की गरीब लड़कियों और महिलाओं को सशक्त और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को लाभ मिलेगा, इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह और हर साल कुल ₹12000 प्रति माह दिए जाएंगे। इससे मध्य प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं के जीवन की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बता दें इस योजना के लिए आवेदन जल्द 25 मार्च 2023 से गांव में कैंप के माध्यम से होने वाले है, इस लिए सभी महिलाओ को लाडली बहना योजना आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेज की eKYC करा कर गांव और वार्ड में कैंप पर जाना होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको MP ladli Behna Yojana ekyc online से सम्बन्धित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

WhatsApp Group Join Now

MP Ladli Behna Yojana ekyc Online

लाडली बहना योजना को मुख्यमंत्री द्वारा 5 मार्च 2023 को लांच किया गया है और 15 मार्च 2023 से मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना आवेदन प्रक्रिया शुरू होंगे यह फॉर्म सरकार द्वारा गांव और वार्ड में कैंप लगाकर भरे जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बेहना योजना की शुरूआत का उद्देश्य मध्यप्रदेश की गरीब व मध्यमवर्गीय महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करना है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं समग्र आईडी के केवाईसी करना अति आवश्यक है। जिसे लोक सेवा केंद्र पर जाकर, एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर पर जाकर करा सकती है। यहां पर भी आपसे इसका शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही अगर आप चाहे तो ऑनलाइन समग्र पोर्टल पर जाकर खुद घर बैठे भी आसानी केवाईसी कर सकते है। जिसके लिए आपको समग्र आईडी नंबर और फ़ोन नंबर साथ ही आधार कार्ड की जरूरत होगी।

Ladli Behna Yojana ekyc Online: लाडली बहना योजना का लाभ लेने हेतु ऐसे करे समग्र आईडी में आधार eKYC से लिंक
WhatsApp Group Join Now

ladli Behna Yojana ekyc करने के तरीक़े

• लोक सेवा केंद्र
• एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क
• कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
• समग्र पोर्टल (स्वयं के द्वारा)

ladli Behna Yojana ekyc online कैसे करें?

• सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा।

• इसके बाद होम पेज में समग्र आईडी और इमेज कोड दर्ज करके “सर्च” बटन पर क्लिक करें।

• अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर ओ.टी.पी. से सत्यापन करना होगा।

• इसके बाद, अपना आधार नंबर दर्ज करें तथा आधार से प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर अपने आधार को सत्यापित करें।

• आधार में दर्ज आपका नाम, जन्मतिथि और लिंग का समग्र डाटा से मिलान होना चाहिए। होने पर आपका समग्र आधार eKYC सफलतापूर्वक हो जाएगा।

• मिलान नहीं होने की स्थिति में आधार eKYC का अनुरोध स्थानीय निकाय को अनुमोदन के लिए प्रेषित हो जाएगा ।

Latest Govt Yojana UpdateClick Here

Leave a Comment