Ladli Behna Yojana Form Online Kaise Bhare: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नर्मदा जयंती के मौके पर एमपी लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है। इस स्कीम के अंतर्गत प्रदेश की निम्न मध्य वर्ग एवं वंचित समुदाय की महिलाओं को हर महीने 1 हज़ार रुपए की वित्तीय मदद दी जाती है। इस योजना की लाभ राशि इन लाभार्थी महिलाओं के बैंक खतों में डीबीटी माध्यम से सीधे जमा होगी।
यह योजना के लाभार्थी महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूती प्रदान करेगी और महिलाओ में आत्मनिभर्रता का विकास भी होगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आप इस योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यम से आवेदन कर सकती हैं इस लेख में हम आपको Ladli behna yojana form online kaise bhare से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।
लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन फॉर्म 2023
राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के प्रत्येक लाभार्थी को 1000 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा की है। तो, राज्य की महिलाओं को हर साल कुल 12000 रुपये मिलेंगे। लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में उनकी समग्र स्थिति में सुधार करना है।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही सरल बनाया गया है। महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन फॉर्म भरने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि सरकार द्वारा लाडली बहन योजना के तहत राज्य के हर गांव और वार्डों में ही शिविर बनाया गया हैं। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही फॉर्म भर सकती हैं।
Highlights of Ladli behna yojana form online kaise bhare
योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
योजना का उद्देश्य | प्रदेश की निम्न वर्गीय महिलाओं को पैसे देना |
योजना के लाभार्थी | मध्य प्रदेश की निर्धन महिलाऐं |
योजना का लाभ | धनराशि 1,000 रुपए प्रति माह |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक पोर्टल | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लाडली बहन योजना फॉर्म भरने के लिए पात्रता
- लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाएं ही पाने की पात्र होंगी।
- राज्य के निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों की बहनें इस योजना की पात्र होंगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- बहनों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश के सभी धर्मों की निम्न और मध्यम वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- यदि किसी महिला को किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है तो वह इस योजना की पात्र नहीं होगी
लाडली बहन योजना फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाईल नम्बर
- पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
- समग्र आईडी kyc
Ladli behna yojana form online kaise bhare
- सबसे पहले आपको लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://lbadmin.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट ओपन होते ही आपको आईडी पासवर्ड भरना होगा।
- अब आपको आईडी पासवर्ड भरने के बाद नीचे दिए कैप्च कोड भरना होगा।
- और लॉगिन के बटन में क्लिक करना होगा क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फार्म में समग्र आईडी दर्ज कर कैप्च कोड भरना होगा
- इसके बाद आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके परिवार का सभी जानकारी खुल जाएगी।
- आपको अब चेक बुक के विकल्प पर क्लिक करना होगा अब पात्र महिला की सारी जानकारी खुल जाएगी।
- अब आपको फोटो लाइव अपलोड करना होगा और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी सत्यपित करना होगा।
- और अब आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा इस तरह से आप आसानी से लाडली बहन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोट :- आपकी जानकारी के लिए बता दे ऑनलाइन आवेदन केवल ग्राम सचिव, जीआरएस और शिविर के कर्मचारी ही कर सकते हैं।
Latest Govt Yojana Update | Click Here |