Maharashtra Kishori Shakti Yojana: महाराष्ट्र सरकार हमारे राज्य में लड़कियों के भविष्य सशक्त और मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर रही है उन योजनाओं में से एक योजना का नाम किशोरी शक्ति योजना है इस योजना के माध्यम से ग्रामीण / आदिवासी और शहरी क्षेत्रों में 11 से 18 वर्ष की आयु की लड़कियों को प्रदान किया जाता है। पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, अनौपचारिक शिक्षा में आंगनबाडी सेवकों की सहायता से प्रशिक्षण दिया जाता है।
महाराष्ट्र सरकार ने लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किशोरी शक्ति योजना शुरू की है। अगर आप भी महाराष्ट्र की बालिका है और इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे हाइलाइट्स, उद्देश्य, लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने के चरण, और बहुत कुछ जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023
महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की किशोरियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किशोरियों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक निर्णय लेने तथा फैसले लेने की क्षमता को विकसित किया जाएगा। तथा राज्य की लड़कियों को सफाई, पोषण देखभाल संबंधी जागरूक किया जाएगा।
इस Maharashtra Kishori Shakti Yojana के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों की लड़कियों को तथा स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों से शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान की जाएगा। 11 से 14 साल की किशोरियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला अधिकारियों द्वारा स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों का चयन किया जाएगा। उन लड़कियों के लिए जागरूक तथा सशक्त करें कार्यक्रम किया जाएगा।
Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 Key Highlights
योजना का नाम | Maharashtra Kishori Shakti Yojana |
साल | 2023 |
सम्बंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास |
योजना से संबंधित राज्य | महाराष्ट्र राज्य |
लाभार्थी | महाराष्ट्र की 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरिया |
उद्देश्य | किशोरियों का शारीरिक, सामाजिक, मानसिक और भावात्मक रूप से विकास करना |
आवेदन प्रक्रिया | Offline |
आधिकारिक वेबसाइट | https://womenchild.maharashtra.gov.in/ |
Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की 11 से 18 वर्ष की आयु वर्ग राज्य के स्कूल या कॉलेज छोड़ने वाली किशोरियों को स्वास्थ्य, गृह प्रबंधन, अच्छा खान-पान, मासिक धर्म के दौरान अच्छी व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना आदि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान की जाएगा। इसके अलावा, औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी।
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना शुरू करने के सरकार के फैसले से योग्य लड़कियों के सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। जिसका उपयोग वह अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का दृढ़ता से सामना करने के लिए करेगी। इस कार्यक्रम द्वारा किशोरियों की निर्णय लेने की क्षमता में सुधार किया जाएगा और उन्हें सामाजिक गतिविधियों का ज्ञान दिया जाएगा।
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features )
• इस योजना के माध्यम से राज्य की 11 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
• महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के माध्यम से राज्य की सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली एवं बीपीएल परिवार की बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
• इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 5 रुपए प्रतिदिन पोषण प्रदान किया जाएगा।
• किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से विकसित किया जाएगा।
• बालिकाओं को पोषण तत्वों में 600 कैलरी, 18 से 20 ग्राम प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व प्रदान किया जाएंगे।
• किशोरियों को 1 साल में 300 दिन के लिए पोषण उपलब्ध कराया जाएगा।
• महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत राज्य की पात्र किशोरियों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे।
• स्वास्थ्य कार्ड में बालिकाओं की लंबाई, वजन, बॉडी मास आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा।
• हर 3 महीने बाद आंगनवाड़ी केंद्र पर बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए ज़रूरी पात्रता
• आवेदक लड़की का महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
• इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 11 से 18 वर्ष की आयु की किशोरियां (लड़कियां) आवेदन कर सकती हैं।
• केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल कार्ड धारक परिवारों की बालिकाएं ही आवेदन करने की पात्र हैं।
• किशोरी शक्ति योजना महाराष्ट्र के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने के लिए किशोरी की आयु 16 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
• आधार कार्ड
• जन्म प्रमाणपत्र
• स्कूल शैक्षिक प्रमाण पत्र
• बीपीएल राशन कार्ड
• स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (टीसी)
• जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
• किशोरी शक्ति योजना के आवेदन हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर विद्यालयी स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत किशोरियों का सर्वे कर चयन किया जाएगा।
• जो भी किशोरी योजना के तहत पात्र होंगी उनका नाम आंगनबाड़ी महिला के द्वारा चयनित कर महिला एवं बाल विकास विभाग के पास भेज दिया जायेगा।
• विभाग द्वारा जांच में सही पाए जाने पर किशोरी को योजना के लिए पंजीकृत कर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
• इस तरह से आप महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Latest Govt Yojana Update | Click Here |