Maharashtra Solar Pump Yojana: सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र में खेती करने वाले किसानों को सोलर पंप प्रदान किया जाएगा और पुराने बिजली एवं डीजल से चलने वाले पम्पों को सोलर पंप में बदला जाएगा। इस योजना के तहत, महाराष्ट्र सरकार ने सोलर पंप सेट स्थापित करने के लिए 95% अनुदान प्रदान किया है। इसका मतलब लाभार्थी द्वारा सिर्फ 5% ही किया भुगतान जायेगा।
मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत अगले 3 साल में 1,00,000 कृषि पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत अपने खेतों में सोलर पंप लगवाना चाहते हैं, उन्हें इस योजना में आवेदन करना होगा। इस लेख में हम आपको Maharashtra Solar Pump Yojana से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।
Maharashtra Solar Pump Yojana 2023
राज्य के किसानो की उत्पादकता बढाने के लिए और राज्य के किसानो की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महाराष्ट्र सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रही है सरकार ने अब राज्य में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना की शुरुवात की है Maharashtra Solar Pump Yojana के तहत सरकार राज्य के किसानो को सोलर पम्प लगाने पर सब्सिडी प्रदान करेगी और किसानो को अब डीजल की जगह सोलर पम्प प्रदान किया जाएगा।
राज्य की सरकार इस योजना के तहत राज्य के किसानो को लगभग 1 लाख सोलर पम्प देने का लक्ष्य रखा है। राज्य के जो व्यक्ति सोलर पम्प लगाना चाहते है वो महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के लिए आवेदन कर सकते है। सरकार अगले 3 साल में 1 लाख से ज्यादा सोलर पम्प का वितरण राज्य के किसानो में करेगी। सोलर पम्प योजना में किसानो को सोलर पम्प की लागत का 95% अनुदान के रूप में सरकार देगी बाकि का 5% ही किसान को देना होगा।
Key Highlights Of Maharashtra Solar Pump Yojana
योजना का नाम | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना |
इनेक द्वारा शुरू किया गया | महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानो को सोलर पंप उपलब्ध कराना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.mahadiscom.in/solar/index.html |
Maharashtra Solar Pump Yojana का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना और कृषि पर होने वाले खर्च को कम करना है। इस Maharashtra Solar Pump Yojana के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 90 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा, किसान सौर पंप द्वारा उत्पादित अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर भी अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के लाभ व विशेषताएं
० मुख्यमंत्री सौर पम्प योजना के तहत किसानों को कम कीमत पर सोलर पम्प उपलब्ध कराये जायेंगे।
० महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना किसानों को 95 फीसदी सब्सिडी मिलेगी।
० लाभार्थी की भूमि 5 एकड़ से कम 3 एचपी, 5 एकड़ से अधिक होने पर 5 एचपी सोलर पंप स्वीकृत किया जाएगा।
० प्रदेश के 34 जिलों में बिना ट्रांसमिशन वाले 3800 सौर कृषि पंप लगाने के बाद किसानों के लिए दिन में सिंचाई करना संभव हो सकेगा।
० किसानों की वहन क्षमता के आधार पर 3 एचपी, 5 एचपी। 7.5 एचपी और उससे अधिक हॉर्स पावर (एचपी) डीसी सोलर पंप महौर्जा सोलर पंप उपलब्ध होगा।
० सभी सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों के लिए कृषि पंप मूल्य का 10% और अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों के लिए 5% लाभार्थी हिस्सा।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के लिए जरूरी पात्रता
० इस योजना के लाभ लेने के लिए किसान महाराष्ट्र राज्य से होना चाहिए।
० बिजली कनेक्शन वाले किसानों को इस योजना से सोलर पंप का लाभ नहीं मिलेगा।
० आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्र के किसान जो पारंपरिक बिजली में ऐसे क्षेत्रों के किसान इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
० आधार कार्ड
० फील्ड पेपर्स
० निवास प्रमाण पत्र
० मोबाइल नंबर
० बैंक खाता पासबुक
० पासपोर्ट के आकार की फोटो
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
० सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
० उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
० अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Services के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
० उसके बाद आपको New Consumer के विकल्प पर क्लिक करना है।
० अब आपके सामने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
० इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां को आपको ध्यान पूर्वक भरना होगा।
० सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट एप्लीकेशन के बटन पर क्लिक कर देना है।
० इस प्रकार आसानी से आप महाराष्ट्र सौर कृषि पंप योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
More Govt Yojana Update | Click Here |