MP Balram Talab Yojana : इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानों के खेतों में जल स्तर बढ़ाने के लिए तालाबों और नहरों का निर्माण करवाएगी। साथ ही सिंचाई के उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना ऑनलाइन किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है
MP Balram Talab Yojana के माध्यम से राज्य के जो किसान अपने खेतों में तालाब बनाना चाहते हैं, उन्हें भी सरकार द्वारा किसानों की श्रेणी के अनुसार अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इस लेख में हम आपको MP Balram Talab Yojana से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।
MP Balram Talab Yojana 2022
योजना शुरू करने का उद्देश्य किसानों को सहायता प्रदान करना है क्योंकि आप जानते हैं कि गर्मियों में गर्मी पढ़ने की मात्रा अधिक होने और पानी कम होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, जिससे उनके खेत सूख जाते हैं। और उनके फैसले बर्बाद और खराब होने लगते हैं साथ ही किसानों को अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
इसी समस्या को देखते हुए यह MP Balram Talab Yojana शुरू की गई है। जिससे किसान भाइयों के खेतों के एक हिस्से को तालाब में बदला जाएगा और बारिश होने पर बारिश के पानी को इकट्ठा किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर पानी का इस्तेमाल किया जा सके।
MP Balram Talab Yojana 2022: Highlights
योजना | मध्यप्रदेश बलराम तालाब योजना |
साल | 2022 |
के द्वारा | शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
उद्देश्य | तालाब का निर्माण कर पानी की व्यवस्था उपलब्ध करवाना |
लाभ लेने वाले | राज्य के किसान |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | dbt.mpdage.org |
Benefits of MP Balram Talab Yojana 2022
• मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना का लाभ देश के सभी वर्ग के किसान एवं नागरिक उठा सकेंगे।
• योजना के माध्यम से सरकार किसानों को तालाब निर्माण के लिए अनुदान राशि भी प्रदान करेगी।
• अब किसान पानी बचाने के लिए जरूरत पड़ने पर अपने खेतों में पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
• मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के माध्यम से किसानों की आय में भी वृद्धि की जाएगी।
• MP Balram Talab Yojana के माध्यम से किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा।
Eligibility Criteria for MP Balram Talab Yojana 2022
• राज्य में जारी योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 तथा उसके बाद जिन किसानों ने अपने खेतों में ड्रिप या स्प्रिंकलर सेट लगा रखे हैं, वे ही अपने खेतों में तालाब बनवा सकते हैं।
• तालाब बनाने के लिए किसान के पास खुद की जमीन होना बहुत जरूरी है। लीज पर दी गई जमीन पर तालाब बनाने का अधिकार किसानों को नहीं होगा।
How to register MP Balram Talab Yojana 2022
• सबसे पहले आवेदक किसान को किसान कल्याण एवं कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा
• जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
• होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर ग्रांट (2021-22) सेक्शन में जाकर थ्रू बायोमेट्रिक और विदाउट बायोमेट्रिक के बीच दिए गए विकल्पों में से एक का चयन करना होगा।
• इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी जैसे: जिला, ब्लॉक, ग्राम, लिंग, किसान, वर्ग, जोत वर्ग, कृषि यंत्र आदि भरना होगा।
• अब आपको टर्म एंड कंडीशन की पर टिक करना है इसके बाद आपको डिवाइस टाइप में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
• ऐसे में किसान को बायोमैट्रिक के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Homepage | nbsslup.in |