MP Laptop Yojana 2023 List: एमपी फ्री लैपटॉप वितरण योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी बोर्ड के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई एक योजना है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा वर्ष 2009 में की गई थी। मध्य प्रदेश लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाने वाला है
एमपी फ्री लैपटॉप वितरण योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा में 85% अथवा उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की राशि दिया जाता है इस लेख में हम आपको MP Laptop Yojana 2023 List जॉच करने की प्रक्रिया बताने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023
एमपी की राज्य सरकार के द्वारा छात्रों के लिए मध्यप्रदेश लैपटॉप योजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को जोड़ने का काम कर रही है। मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023 के माध्यम से राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों और पिछड़े वर्ग के छात्रों को 12वीं कक्षा में बेहतरीन अंक हासिल करने में मुफ्त लैपटॉप प्रदान किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के माध्यम से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने पर और एसटी वर्ग के छात्रों को 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने पर मुफ्त में लैपटॉप प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत छात्रों को लैपटॉप लेने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Key Highlights of MP Laptop Yojana 2023 List
योजना का नाम | MP Laptop Yojana 2023 List |
राज्य | मध्यप्रदेश |
शुरू किया गया | श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
विभाग | शिक्षा विभाग |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के विद्यार्थी |
लाभ | लैपटॉप मिलेगा। |
पात्रता | 12 वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक मार्क्स प्राप्त बच्चे |
एमपी मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना आधिकारिक वेबसाइट | https://shikshaportal.mp.gov.in/ |
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के लाभ और विशेषताएं
० इस योजना अंतर्गत सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में अच्छी अंको के साथ पास होने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
० इस योजना के तहत जो छात्र-छात्राएं 12वीं में 85% से अधिक अंक लाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।
० इस योजना के माध्यम से लाभार्थी छात्रों को लैपटॉप के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
० इस योजना के जरिए लैपटॉप प्राप्त करके छात्र अपनी पढ़ाई और अच्छे से कर पाएंगे।
० इस योजना के तहत छात्रों को दिए गए लैपटॉप के माध्यम से वह अपनी कौशल को विकसित कर सकते हैं।
० लैपटॉप योजना एमपी के अंतर्गत छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। और अधिक अंक लाने के लिए अच्छे से पढ़ाई करेंगे।
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023 के लिए पात्रता
० इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छात्र मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
० आवेदक छात्र को मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड से अध्ययन करना अनिवार्य है।
० मुफ्त लैपटॉप प्राप्त करने के लिए छात्र को 12वीं कक्षा में 85% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
० आधार कार्ड
० 12 वीं की अंकसूची
० बैंक खाता
० आय प्रमाण पत्र
० जाति प्रमाण पत्र
० मूल निवास प्रमाण पत्र
० मोबाईल नंबर
How To Check MP Laptop Yojana 2023 List
० सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाईट https://shikshaportal.mp.gov.in/Laptop/Default.aspx पर जाना होगा।
० इसके बाद आपके सामने वेबसाईट का होम पेज खुल जाएगा।
यहाँ पर आपको लैपटॉप वितरण पर क्लिक कर देना है।
० अब आपके सामने MP Laptop Yojana 2023 का होम पेज आ जाएगा।
० इसके बाद आपको “Report” बटन पर क्लिक कर देना है।
० जैसे ही आप दी गई लिंक पर जायेगें आपके सामने लाभार्थी लिस्ट आजाएगी जिसे अप चेक कर सकते हैं।