(मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना) Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana

WhatsApp Group Join Now

Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्व की परंपरा को संरक्षण प्रदान करने के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी। जिसका शुभारंभ 13 अप्रैल 2023 को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना शुरू किया गया है।

इस योजना के माध्यम से आदिवासी पर्व और त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा। योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को पहली किस्त के रूप में 5-5 हजार जारी करेंगे। इस लेख में हम आपको Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं। तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की शुरु किया। इस योजना के तहत आदिवासी पर्व और त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा। योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को पहली किस्त के रूप में 5-5 हजार जारी किया गया।

राज्य के सभी अनुसूचित क्षेत्रों में इस योजना को लागू किया गया है। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में 5 करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस योजना के संचालन के लिए ग्राम स्तरीय शासी निकाय एवं अनुभाग स्तरीय शासी निकाय का गठन किया जाएगा। इस Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana के शुरू होने से हर वर्ष ग्रामों में जनजातियों के उत्सवों और त्यौहारों को धूमधाम से मनाया जा सकेगा।

Key Highlights of Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana

योजना का नाम  Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana
योजना का शुभारंभ  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा
लाभार्थी  राज्य के सभी अनुसूचित जनजाति के लोग
उद्देश्य  आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करना
बजट राशि  5 करोड़ रुपए
प्रदान की जाने वाली सहायताआदिवासी समाज के पर्वों को मनाने के लिए 10 हजार रुपए की अनुदान राशि  
राज्य  छत्तीसगढ़
साल  2023
WhatsApp Group Join Now

Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana का मुख्य उद्देश्य

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के सभी त्यौहार की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करना है और उनके इन त्योहारों एवं उत्सव को मूल रूप प्रदान करना है। क्योंकि आगामी पीढ़ी को आदिवासी संस्कृति का स्थानांतरण तथा परंपराओं का अभिलेखन किया जा सके।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में जारी की जाएगी। राज्य में समस्त अनुसूचित जनजाति विकास खंड में इस योजना को लागू किया गया है। ताकि राज्य के सभी अनुसूचित जनजाति के लोग अपने आदिवासी पर्व और त्यौहारों को गरिमामय आयोजन कर अच्छे से मना सके।

Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana में शामिल त्यौहार

० मेला
० मड़ई
० जात्रा पर्व
० सरना पूजा
० देव गुड़ी
० छेरछेरा
० अक्ती
० नवाखाई
० हरेली यदि

Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग में आयोजित ‘भरोसे के सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ किया।

० योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर संभाग के 1840 ग्राम पंचायतों को प्रथम किश्त के रूप में 5-5 हजार रुपये की राशि जारी की है।

० अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामों में जनजातियों के उत्सवों, त्योहारों के मेला, जात्रा पर्व, सरना पूजा, नवाखाई, हरेली आदि पर यह सहायता राशि खर्च की जा सकेगी। जिससे आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी।

० इस योजना के तहत आदिवासी समाज के पर्व को मनाने के लिए प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

० इस योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होगे।

० इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

० आदिवासी समाज के आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपने त्योहारों को धूमधाम से मना सकेंगे।

० इस योजना के माध्यम से आदिवासियों के त्योहारों को देखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा

Latest Govt Yojana UpdateClick Here

Leave a Comment