Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana UP: उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस योजना को शुरू किया गया था मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना का नाम बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना रखा गया था इस योजना के माध्यम से बेसरा गाय बैल आदि पशुओं को पालने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा ₹900 रूपए महीना राशि दी जाती थी ।
इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana UP से के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे जिसमें आप जानेंगे योजान की पात्रता मानदंड , आवेदन की प्रक्रिया , इस योजना को शुरू करने के उद्देश्य व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।
Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana UP – मुख्यमंत्री बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना क्या हैं?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के संपूर्ण जिलों में इस योजना को लागू किया था उत्तर प्रदेश में इस योजना को गोवंश सहभागिता योजना भी कहा जाता है इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को हर महीने ₹1500 का लाभ दिया जाता है जो अपनी जमीन पर गौशाला बनाकर गाय बैल आदि की देखभाल और पालन पोषण का ध्यान रखते हैं हालांकि अब इस योजना में वह लोग भी लाभार्थी हो सकते हैं।
जो बेसहारा गाय बैल अथवा निरक्षित पशुओं को पालना चाहते हैं उसे इस योजना के तहत ₹1500 हर महीने दिए जाएंगे इस योजना के तहत पहले हर महीने ₹900 रकम दी जाती थी इस हिसाब से तकरीबन हर वर्ष ₹15000 की सहायता राशि डायरेक्ट लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है पहले 3 महीने में पैसा दिया जाता था लेकिन अब हर महीना पैसा लाभार्थी को दिया जाएगा।
Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana UP – मुख्यमंत्री बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना की संक्षिप्त जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
योजना की शुरुआत | साल 2019 |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के सभी लोग |
उद्देश्य | बेसहारा पशुओं की देखभाल करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.animalhusb.upsdc.gov.in/en |
हेल्पलाइन नंबर | 0522-2740482 एवं 18001805999 |
Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana UP – मुख्यमंत्री बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के लाभ
० इस योजना के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ेगी और अन्ना मवेशियों की संख्या में कमी आएगी।
० इसके अलावा जन सामान्य को रोजगार मिलने की भी संभावना है।
० निराश्रित गोवंश के कारण किसानों की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान कम होगा।
० बेसहारा गोवंश का पालन करने वाले किसानों को 30 रुपये प्रतिदिन प्रति सहायता दी जाएगी।
० यूपी बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना पशुओं की ईयर टैगिंग भी की जाएगी जिससे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की संभावना कम हो जाएगी।
० पशुपालकों, किसानों द्वारा आवारा पशुओं को आसरा देने से रास्ते में निराश्रित पशुओं द्वारा होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
० किसान या पशुपालक जिसने भी निराश्रित पशु को योगी आवारा पशु योजना 2019 के अंदर लिया है वह गोवंश को बेच नहीं पाएगा।
Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana UP – मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना की पात्रता
० योजना के लिए पात्र होने के लिए उत्तर प्रदेश के मूल निवासी व्यक्ति होना आवश्यक है।
० योजना की पात्रता रखने वाले व्यक्ति को गोवंश पालन का अनुभव होना चाहिए।
० व्यक्ति के पास पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।
० एक व्यक्ति को इस योजना के अंतर्गत केवल चार गोवंश ही प्रदान किए जाएंगे, जिनमें नवजात बछड़ों की गिनती नहीं होगी।
० योजना के लाभार्थी और आवेदक व्यक्ति के पास बैंक खाता होना आवश्यक है और उनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
० दूध की कमेटी से जुड़े व्यक्तियों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana UP – मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के दस्तावेज
० आधार कार्ड की प्रति
० पैन कार्ड की प्रति
० मोबाइल नंबर
० ईमेल आईडी
० पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
० अन्य आवश्यक दस्तावेज
Mukhyamantri Besahara Govansh Sahbhagita Yojana UP – मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना की आवेदन प्रक्रिया
अगर आप मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन प्रक्रिया अभी तक उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है।
More Govt Yojana Update | Click Here |