Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana: राजस्थान राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू की है। इस योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों का 5 लाख रुपये प्रति परिवार का निःशुल्क दुर्घटना बीमा भी किया है। परिवार मैं एक से अधिक मृत्यु होने की स्थिति में और अधिक सम्बल देने की दृष्टि से अब, परिवार की दुर्घटना बीमा राशि को 5 लाख से बढ़ाते हुए 10 लाख रुपये कर दिए है।
इसमें एक सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये एवं एक से अधिक सदस्यों की मृत्यु होने पर अधिकतम 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana से सबंधित जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 बजट में मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना से माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी| इस योजना के अंतर्गत से राज्य के गरीब और असहाय लोगों को सरकार द्वारा निशुल्क इलाज का लाभ दिया जाएगा।
राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का बीमा कवर दुर्घटना/मृत्यु होने की स्थिति में दिया जा रहा है। #मॉडल_स्टेट_राजस्थान #ModelStateRajasthan pic.twitter.com/gs5J0OS10B
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) June 5, 2022
इस योजना के तहत परिवार में किसी सदस्य की किसी कारण से मृत्यु होने पर या स्थाई विकलांगता होने पर 10 लाख रु. तक का निः शुल्क दुर्घटना बीमा दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ पंजीकृत होने जरुरी है। वे सभी परिवार जो चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के तहत बीमित है वे इस योजना के लिए पात्र माने जायेंगे।
Key Highlights Of Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana
योजना का नाम | Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों को और चिरंजीवी परिवार के सदस्य |
उद्देश्य | स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना |
बीमा कवर राशि | 10 लाख रुपए |
राज्य | राजस्थान |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/ |
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है।
- इस योजना के माध्यम से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवारों को निशुल्क बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
- चिरंजीवी बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना होने के कारण अपंग होने, मृत्यु होने या क्षति होने पर 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आप को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ना होगा।
- आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आपको इस योजना के तहत दावे का भुगतान 90 दिन के अंदर किया जाएगा।
- दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान प्राप्त करने के लिए चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को जन आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
- इस योजना के अंतर्गत आप एक से अधिक क्लेम राशि प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
- दुर्घटना में मौत या क्षति की राशि एसडीआरएफ मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर 10 लाख रुपए तक प्रदान की जाएगी।
- राज्य के गरीब नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए जरूरी पात्रता
० इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
० आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
० चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए।
० डॉक्टर की गलती से या शराब या नशीली दवा पीने से बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा।
० सांप के डसने से मौत होने पर बीमा क्लेम के लिए पात्र नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
० आधार कार्ड
० जन आधार कार्ड
० आयु प्रमाण पत्र
० निवास प्रमाण पत्र
० चिरंजीवी कार्ड
० मोबाइल नंबर
० पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया
० सबसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
० इसके बाद वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा।
० होम पेज पर आपको योजना का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
० इसके बाद आपको पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
० अब आपको इस फॉर्म में आपसे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
० सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
० सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
० अब आपको इस पेज पर SSO ID के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपको नए पेज पर अपनी एसएसओ आईडी दर्ज करनी होगी।
० अंत में आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
० इस तरह से आपकी मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।