(Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana) मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना: 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana:उत्तरखंड सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के मुख्यमंत्री लखपति योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लोन दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख का लोन प्रदान किया जाएगा। जिसका उपयोग वे अपने खुद के व्यापार को बढ़ाने के साथ ही आय में वृद्धि करने में करेंगी।

इस योजना के तहत महिलाओं को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें लोन के साथ-साथ टेक्निकल मार्गदर्शन, उत्पादों की मार्केटिंग एवं ट्रेनिंग की सुविधा भी दी जायेगी। साथ ही व्यापार बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana से सबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023

मुख्यमंत्री लखपति योजना उत्तराखंड राज्य की योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ -साथ आर्थिक रूप निर्भर बनाने के लिए इस योजना का शुरुवात 4 नवंबर 2022 उत्तरखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा किया गया है।

इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा महिलाओं के समूह 5 लाख रूपये का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जायेगा। ग्रामीण विकास विभाग की योजना साल 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लखपति से बनाने की है।

Key Highlights Of Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023

योजना का नामMukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023
घोषणा की गईमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
कब शुरू हुई4 नवंबर 2022 को
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
उद्देश्यलखपति बनाना
राज्यउत्तराखंड
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच होगी 

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023 का उद्देश्य

राज्य सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि महिलाए आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपना जीवन व्यतीत कर पाए और अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर पाए। लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाए खुद से हर एक कार्य कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला पाएगी।

और समाज में कदम से कदम मिलाकर चला पाएगी| इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार नए स्वयं सहायता समूह का गठन लखपति दीदी योजना के माध्यम से किया जाएगा। ताकि महिलाए अधिक से अधिक योजनाओ का लाभ उठा पाए। इस योजना के माध्यम से माहिलाओ की आय में वृद्धि हो पाएगी। और इसी के साथ साथ महिलाए समाज के हर एक कार्य को आसानी से पूरा कर पाएगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

० मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने का एलान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया गया है।

० इस योजना के माध्यम से राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाया जाएगा।

० मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को तकनीकी, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के वितरण की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान कराई जाएगी।

० इस योजना के माध्यम से वर्ष 2025 तक यानी राज्य गठन के 25वें साल तक 3 लाख 67 हजार महिलाओं में से सिर्फ सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा।

० साथ ही इस योजना के अंतर्गत से राज्य की महिलाओं की सालाना आय एक लाख रुपए से अधिक पहुंच जाएगी।

० इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी पात्रता

० इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।

० मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पात्र होगी।

० इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकेगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

० आधार कार्ड
० आय प्रमाण पत्र
० निवास प्रमाण पत्र
० बैंक खाता पासबुक
० मोबाइल नंबर
० पासपोर्ट साइज़ फोटो

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

अगर आप भी महिलाए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं। तो आपको सबसे पहले आवेदन करना होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए अभी अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। जैसे ही मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए सरकार द्वारा अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। अभी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इंतजार करना होगा।

Leave a Comment