Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी सामाजिक वर्गों के लिए समय समय पर नयी नयी योजनाएं लायी जाती हैं। ऐसे ही राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी निराश्रित और जरुरतमन्द बुज़ुर्गों को ध्यान में रखकर उनके लिए मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत सभी बुज़ुर्गों को प्रतिमाह एक नियत राशि पेंशन के तौर पर प्रदान की जाएगी। प्रदेश के जितने भी बुज़ुर्ग हैं। जिनकी उम्र 60 वर्ष है या 60 वर्ष से अधिक है, वो सभी लोग इस पेंशन योजना के तहत लाभ लेने के अधिकारी होंगे।
इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए सभी पात्र बुज़ुर्गों को इसमें आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस योजना का लाभ प्रदेश के बुज़ुर्ग पुरुष और महिलाएं दोनों ले सकते हैं। इस लेख में हम Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा अंत तक पढ़िए।
Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana 2023
इस योजना के माध्यम से सभी जरूरतमंद पुरुष और महिलाएं जिनकी उम्र 60 वर्ष या उस से अधिक है उन्हें मासिक पेंशन दी जाएगी। ये पेंशन राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस पेंशन स्कीम के तहत कुल 1000 रूपए प्रतिमाह हर बुज़ुर्ग व्यक्ति को मिलेंगे। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिमाह कुछ पेंशन की राशि दी जाती है जिससे वृद्ध लोगों को अपना गुजर-बसर करने में मदद मिल सके और वह किसी पर आश्रित ना रहे।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत राज्य के सभी वृद्ध लोगों को सरकार द्वारा पेंशन दिया जाएगा। इस Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana का लाभ राज्य के वृद्ध महिला एवं पुरुष दोनों को मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत लाख से भी अधिक लोगों का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से वृद्धजनों को आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे वह अपने बुढ़ापे में अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकें।
Key Highlights Of Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना |
किस ने लांच की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के वृद्ध नागरिक |
उद्देश्य | वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | jharsewa.jharkhand.gov.in |
साल | 2023 |
कुल लाभार्थी | 7.30 लाख |
पेंशन की राशि | ₹1000 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 का उद्देश्य सभी प्रदेश में निवास करने वाले वृद्ध पुरुष और महिलाओं को 1000 रूपए आर्थिक सहायता के तौर पर पेंशन प्रदान करना है। इस पेंशन राशि से सभी बुज़ुर्गों के जीवन को थोड़ा आसान और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है। इस आर्थिक सहायता से बुढ़ापे में कम से कम उन्हें अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती करने के लिए आय का साधन मिल जाएगा। इस से उन्हें किसी अन्य व्यक्ति पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।
हम सभी जानते हैं की इस उम्र में काम करने के लिए व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर से अशक्त हो जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति निराश्रित है और परिवार में भी कोई ख्याल रखने वाला न हो तो जीवन कठिन हो जाता है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखकर झारखंड सरकार ने अपने राज्य के बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए इस Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana की शुरुआत की है। इस पेंशन राशि से वो बुढ़ापे में अपने दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इस से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे और अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर भी नहीं रहेंगे
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 से मिलने वाले लाभ
• इस योजना के अंतर्गत जितने भी राज्य निराश्रित बुज़ुर्ग हैं उन सभी को अब इस पेंशन राशि द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
• इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को आर्थिक सहायता प्रतिमाह ₹1000 प्रदान की जाती है।
• मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 के माध्यम से मिलने वाली राशि से सभी बुज़ुर्ग नागरिक अपनी जरुरी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगे।
• ये पेंशन धनराशि पात्र लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी। इस वजह से ये आर्थिक सहायता उन सभी लोगों तक सीधे तौर पर पहुंचेगी।
• Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana में आवेदन करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों की सुविधा उपलब्ध है।
Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana की पात्रता
• इस योजना के लिए आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
• इस योजना के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
• आवेदक लाभार्थी का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
• आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 महत्वपूर्ण दस्तावेज
• आधार कार्ड
• पहचान पत्र
• वोटर आईडी कार्ड
• पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
• मोबाइल नंबर
• बैंक खाता पासबुक
• जन्म प्रमाण पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• राशन कार्ड
• आय प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
• आवेदक को सबसे पहले आपको झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बाद होम पेज पर आपको रजिस्टर योरसेल्फ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
• अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
• इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इस प्रकार आप पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे। और अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुल जायगा जिसमे आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
• इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
• अब आपको ओल्ड एज पेंशन स्कीम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
• अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
• इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
• अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। और इस प्रकार आप मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
Latest Govt Yojana Update | Click Here |