ONDC Kya Hai: आज के समय में लोग खरीददारी करने के लिए बाजार जाने के बजाए, ऑनलाइन आर्डर करना पसंद करते है| ऑनलाइन खरीददारी करने के लिए विभिन्न प्रकार की शॉपिंग साइट्स जैसे फ्लिपकार्ट, अमेज़न, मीशो यदि उपलब्ध है। इन कंपनियों को चुनौती देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल शुरू की है, जिसे ONDC कहते है।
ONDC भी ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह कार्य करेगा, लेकिन इसके काम करने का तरीका थोड़ा अलग होगा। अगर आप ONDC के बारे में जानना चाहते हैं और सर्च कर रहें हैं ONDC Kya Hai तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस लेख के माध्यम से ONDC Kya Hai के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं तो दोस्तों अगर आप इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
ONDC Kya Hai?
ONDC का पूरा नाम Open Network for Digital Commerce है. (ONDC Full Form) इसका नेटवर्क भारत के 236 शहरों में है। आप इस पर किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीद सकते हैं और बेच सकते हैं। मतलब Seller और Buyer दोनों के लिए ये प्लेटफॉर्म है। आप यदि किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचना चाहते हैं तो इस पर उसे लिस्ट करके सीधे अपने कस्टमर को बेच सकते हैं, इसमें किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं रहेगी। इस वजह से लोगों को चीजें सस्ते दामों में मिल पायेंगी और आपकी सेल ज्यादा से ज्यादा होगी।
दूसरी ओर जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं, जिन्हें काम दाम पर प्रोडक्ट और सर्विस की तलाश होती है वो भी ONDC का उपयोग करके सस्ते दामों पर चीजों को खरीद सकते हैं। ONDC पर आप खाद्य पदार्थ, ग्रॉसरी, होम डेकोर, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक आदि से संबंधित प्रोडक्ट को खरीद बेच सकते हैं। इस पर 35 हजार से भी अधिक सेलर और 38 लाख से भी ज्यादा प्रोडक्ट है।
ONDC कैसे काम करता है ?
हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की ONDC के नेटवर्क से जो भी रेस्टोरेंट जुड़े होंगे, उनसे जब भी आप खाना ऑर्डर करेंगे तो उन रेस्टोरेंट पर ऑर्डर सीधे पहुंच जाएगा। और रेस्टोरेंट वाले किसी थर्ड पार्टी App जैसे की Dunzo या Rapido की सहायता से खाना आप तक पहुंचा देंगे। अब क्योंकि इस पूरे प्रोसेस में Swiggy-Zomato जैसे ऐप शामिल नहीं है इसीलिए खाना आपको बहुत कम दाम में प्राप्त हो जाएगा।
ONDC का इस्तेमाल कैसे करे?
इस Platform का इस्तेमाल दो तरीक़े से किया जाता है एक कोई Seller के रूप में जुड़ कर ONDC का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट को सेल करने के लिए कर सकता है और दूसरा कोई Buyer यहाँ से प्रोडक्ट ख़रीदने के लिए जुड़ सकता है और जितने प्लाट्फ़ोर्म यहाँ पर अवेलबल है उन्मे से किसी को सलेक्ट करके वहाँ से प्रोडक्ट ख़रीद सकता है।
ONDC से किसको होगा फ़ायदा?
ONDC से आपको एक जगह सारी सुविधा मिल जाती है इसलिए अलग अलग application की जरूरत नही पड़ती और अकाउंट नही बनाना होता है सारी application मे।सारे E-commerce platform 30-40% हिस्सा लेती है product पे और ONDC सिर्फ 8-10% जितना charge करती है।
ONDC मे सारे product मिल जाएगे food से लेके कपड़े, mobile सब कुछ। ONDC मे non profitable है लिए समान सस्ता मिलता है। नीचे आप देख सकते है zomato, swiggy से PRICE मे कितना difference है।
More Information Update | Click Here |