Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023: राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल ही में राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के लगभग 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और उसमें सफलता दिलाई। यह आयोजन राज्य सरकार के द्वारा किया गया है।
खिलाड़ी इस जज्बे और उत्सुकता को देखकर राज्य सरकार ने राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल 2023 के आयोजन का निर्माण किया है। इस लेख में हम आपको Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 से सबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 – राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 क्या हैं?
राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत जी और खेलमंत्री अशोक चांदना वार्ड के द्वारा राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 की शुरुआत की गई है। इस खेल में राजस्थान के सभी खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। सरकार ने इस खेल की तैयारी खूब जोरो सोरो से राज्य में शुरू करवा दी है।
सरकार इस खेल के लिए 21 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगी। खेल की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2023 है। यदि आप राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 में भाग लेना चाहते है तो अंतिम तिथि से पहले आप अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 – राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 संक्षिप्त जानकारी
आर्टिकल का नाम | Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 |
शुरू किया गया | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के खिलाड़ी |
उद्देश्य | राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना |
खेल आरंभ की तिथि | 26 जनवरी 2023 |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | rajolympic.rajasthan.gov.in |
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 – राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक खेल में सात खेलों का किया गया आयोजन
० कबड्डी
० टेनिस बॉल क्रिकेट
० वाली बॉल
० बास्केट बॉल
० एथलेटिक्स
० खो खो
० फुटबॉल
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 – राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 के लिए पात्रता मापदंड
० जो भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर रहा है वह राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
० प्रतियोगिता के लिए केवल शहरी इलाकों के ही खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
० छोटे बच्चों से लेकर 100 साल तक के बूढ़े नागरिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 – राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 के लिए दस्तावेज
० आधार कार्ड
० निवास प्रमाण पत्र
० पासपोर्ट फोटो
० पंजीकरण प्रमाण पत्र
० मोबाइल नंबर
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 – राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक खेल के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
० सबसे पहले आपको राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
० अब होम पेज पर आपका राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल Player Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
० इसके बाद आपसे पूछा जाएगा व्यक्तिगत या सामूहिक पंजीकरण। मन चाहे विकल्प पर क्लिक करके सब्मिट का बटन दबा दें।
० अब आपको अपना जन आधार नंबर भरना होगा।
० इसके बाद आपको ‘जन आधार नंबर सर्च‘ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
० अब आपके सामने एक जन आधार सदस्यों की लिस्ट आ जाएगी।
० इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
० आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी जैसे खिलाड़ी का नाम, खेल का नाम, जिले का नाम, आधार नंबर, ग्राम पंचायत, डेट ऑफ बर्थ, पता, आदि भरें।
० साथ ही मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
० अब आपको सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
० अब आपकी राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक खेल के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।
More Govt Yojana Update | Click Here |