रक्षा पेंशन शिकायत पोर्टल 2023: Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: भारत देश में लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की पेंशन योजनाएं चलाई जाती हैं। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन जैसे, कई प्रकार की पेंशन योजनाएं हैं। जिसका लाभ नागरिकों को दिया जाता है। सरकार द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन योजना भी चलाई जाती है।

लेकिन अगर इसमें पेंशन या अन्य किसी तरह की समस्या हो रही है तो ऐसी स्थिति में शिकायतों के समाधान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया हैं और इस Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal के माध्यम से सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी समस्याओं को दूर कर निराकरण किया जाएगा।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal लॉन्च किया है इस रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस’ पर पोर्टल की घोषणा की है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अब पूर्व सैनिक इस Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal के माध्यम से सीधे पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। और इसके साथ ही इस रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की मदद से पेंशनरों को वर्तमान और भविष्य में भी मदद मिलेगी।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2023 : Highlights

आर्टिकल का नामRaksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर अपनी पेंशन संबंधी शिकायतें कैसे दर्ज करें ?
पोर्टल का नामRaksha Pension Shikayat Nivaran Portal (DPENGRAMS)
DPENGRAMS का पूरा नामDefence Pension Grievances Redress And Monitoring System
(रक्षा पेंशन शिकायत और निगरानी प्रणाली)
सम्बंधित विभाग (department)Department of Ex-Servicemen Welfare
(भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
helpline number1800-11-1971
ईमेल आईडीrakshapension@desw.gov.in
official website (आधिकारिक वेबसाइट)rakshapension.desw.gov.in
पताDepartment of Ex-Servicemen Welfare,
B-Wing, Sena Bhawan,
New Delhi – 110 011

Benefits of Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2023

• यह पोर्टल पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित शिकायतों सहित पारिवारिक पेंशन और निवारण के लिए विकसित किया गया है।

• यह Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal आवेदकों को पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सक्षम बनाएगा।

• रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लाभ लेने के लिए भूतपूर्व सैनिक का मोबाइल नंबर पंजीकृत होना चाहिए।

• पोर्टल पर आवेदन करने पर आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ईमेल और एसएमएस के माध्यम से चल रही कार्यवाही की सूचना दी जाएगी।

• शिकायतों के निपटान की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से आवेदक द्वारा इस पोर्टल पर फीडबैक भी दिया जा सकता है।

• देश के लगभग 25 लाख सैन्य पेंशनभोगी इस पोर्टल की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

4.Eligibility Criteria for Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2023

• यहां Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए भूतपूर्व सैनिक होना चाहिए।

• इसके लिए सिपाही का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।

Procedure for lodging complaint on Defense Pension Grievance Redressal Portal

• सबसे पहले आपको Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर जाना होगा।

• इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

• अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर लॉज योर ग्रीवांस के विकल्प पर क्लिक करना है।

• इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे और क्या शिकायत भूतपूर्व सैनिक से संबंधित है?

• क्या शिकायत पेंशन मामलों से संबंधित है? इसके बाद आपको अपनी इच्छा अनुसार विकल्प का चयन कर यस के विकल्प पर क्लिक करके कंटिन्यू करना है।

• इसके बाद आपके सामने शिकायत रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा और अब आपसे मालूम की गयी सभी जानकारी सही से दर्ज करनी होगी।

• सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको टाइप ऑफ रिटायरमेंट के विकल्प पर चयन करना है।

• अब आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी और अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।

• अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है और इस तरह से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।

• आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ईमेल और एसएमएस के ज़रिये शिकायत की निवारण की सुचना प्राप्त होती रहेगी।

Latest Information UpdateClick Here

Leave a Comment