Saur Krishi Ajeevika Yojana: किसानों को बिजली संकट से जूझना न पड़े, इसके लिए भारत सरकार ने सौर कृषि आजीविका योजना शुरू की है। इस योजना में देश भर में उपयोग किए जाने वाले डिजिटल पावर पंपों को सौर ऊर्जा पंपों में परिवर्तित करने और अन्य ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना का प्रावधान शामिल है।
यह योजना देश के अधिकांश राज्यों में लागू है। केंद्र सरकार की Saur Krishi Ajeevika Yojana के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कई राज्य सरकारें अपने स्तर पर इस सौर कृषि आजीविका योजना में बेहतर काम कर रही हैं। इस लेख में हम आपको Saur Krishi Ajeevika Yojana से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक पढ़े।
Saur Krishi Ajeevika Yojana 2022: Highlights
योजना का नाम | Saur Krishi Aajeevika Yojana |
शुरुआत की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य का कोई भी किसान या भूमि मालिक |
उद्देश्य | बंजर भूमि को लीज/किराए पर देने का अवसर देकर राज्य के प्रचुर भूमि संसाधनों का उपयोग करना |
राज्य | राजस्थान |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://www.skayrajasthan.org.in/ |
Benefits of Saur Krishi Ajeevika Yojana 2022
• किसानों को दिन के समय बिजली की उपलब्धता और किसानों द्वारा बंजर / अनुपयोगी भूमि के लिए लीज शुल्क के रूप में अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर।
• राज्य भर में किसानों / भूमि मालिकों के संपर्क विवरण के साथ उपलब्ध भूमि तक पहुंच।
• निर्धारित टैरिफ पर 25 वर्षों के लिए डिस्कॉम द्वारा सौर ऊर्जा की खरीद की गारंटी।
• पीएम-कुसुम योजना का घटक सी (फीडर लेवल सोलराइजेशन) के CFA लाभों का फायदा।
• सस्ती सौर ऊर्जा की उपलब्धता से बिजली खरीद लागत और वितरण एवं व्यवसायिक हानियों में कमी।
• सौर पावर प्लांट बिजली संयंत्र की क्षमता या इसकी स्थापना स्थान पर कोई बाध्यता नहीं है।
• बिजली उत्पादन और उसकी खपत दोनों उपभोक्ता के नजदीक होने के कारण विद्युत् वितरण ढांचे एवं वितरण हानि में कमी।
• बेहतर RPO अनुपालन से प्रति यूनिट लगभग 1 रुपये की बचत होती है।
Eligibility Criteria For Saur Krishi Ajeevika Yojana 2022
• आवेदक, राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
• कोई भी भूमि मालिक कम से कम 1 हेक्टेयर एकल भूमि पंजीकृत करा सकते हैं और
• किसानों /भूस्वामियों के समूह मामले में, समूह द्वारा किसी एक नामांकित व्यक्ति के पक्ष में उचित मुख्तारनामा किया जाएगा आदि।
Documents Required for Saur Krishi Ajeevika Yojana 2022
• आधार कार्ड
• निवास प्रमाण-पत्र
• भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र
• खेत की खतौनी के कागजात
• बैंक पासबुक
• पासपोर्ट साइज फोटो
• आधार से लिंक मोबाइल नंबर
Saur Krishi Ajeevika Yojana 2022 Application Procedure
• सबसे पहले आपको Saur Krishi Ajeevika Yojana आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
• फिर आपके सामने होम पेज खुल जाएगा a आपको Farmer Login का सेक्शन मिलेगा,
• इसी सेक्शन में, आपको Register Here // यहां रजिस्टर करें का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
• क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका रजिस्ट्रैशन फॉर्म खुलेगा।
• अब आपको इस रजिस्ट्रैशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा और
• अब आपको सबमिट के विकल्प क्लिक करना होगा जिसके बाद आपको इसका लॉगिन आई.डी व पासवर्ड प्राप्त कर लेना होगा आदि
Homepage | nbsslup.in |