Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023:ऑनलाइन आवेदन लाभ व पात्रता

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की थी। लेकिन वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में परिवर्तन किया गया है। अतः वर्तमान में प्रदेश की बालिकाओं के साथ पूर्व की भांति व्यवहार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लाभार्थी महिलाओं को विकल्प के रूप में दिया जा सकता है इस लेख में हम आपको Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana से सबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023

झारखंड सरकार आपके राज्य की बच्चियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू कर चुकी है। इस Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत आठवीं एवं नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली हितग्राही महिला को 2500 रुपये तथा दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा सकती है।

इसके अलावा लाभार्थी बालिका को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹20000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। बालिका एकमुश्त अनुदान का उपयोग अपनी उच्च शिक्षा या विवाह के लिए कर सकती है

इस Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के माध्यम से राज्य के SECC-2011 की जनगणना के अंतर्गत आने वाले 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभान्वित किया जाएगा। यानी कुल मिलाकर 37 लाख परिवारों की बेटियां इस सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2022 का लाभ लेकर महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। जिससे बाल विवाह रुकेगा और बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का परिणाम होगा।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023: Highlights

योजना का नाम     सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
लाभार्थी               Secc-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की लड़किया
उद्देश्य               किस्तों आर्थिक सहायता प्रदान करना
किस्तों  की संख्या6 किस्तें
कुल आर्थिक सहायता₹40000 रु
साल   2023
राज्य झारखंड
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंकआवेदन पत्र

Eligibility Criteria for Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022

• आवेदक महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।

• SECC-2011 की जनगणना के तहत कवर किए गए और अंत्योदय कार्ड रखने वाले परिवारों की केवल बालिकाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।

• यदि लाभार्थी बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु से
पूर्व हो जाता है तो उसे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपात्र घोषित किया जा सकता है तथा उसे ₹20000 की एकमुश्त राशि नहीं दी जाएगी।

• आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए और यह आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

Dacoment Required for Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • बालिका तथा माता का आधार कार्ड
  • आधार लिंक बैंक खाता
  • दो रंगीन फोटो
  • स्कूल से सत्यापन
  • वोटर कार्ड

How to apply for Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022

• सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana डाउनलोड करनी होगी।

• इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियों को पढ़कर ध्यानपूर्वक भरना होगा।

• सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

• अब आपको यह पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा.

• इस तरह आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं

Latest Information UpdateClick Here

Leave a Comment