(आवेदन फॉर्म) उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना 2023: UP Apda Rahat Sahayata Yojana

UP Apda Rahat Sahayata Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिको को आर्थिक सहायता देने और उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना शुरू कि गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को आपदा होने वाले नुकसान के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि मजदूरों को किसी पर भी निर्भर ना रहना पड़े।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह धनराशि सीधे आरटीजीएस के द्वारा श्रमिक के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। ताकि श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके यदि UP Apda Rahat Sahayata Yojana संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस लेख को अंत तक विस्तार से पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस लेख में योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

UP Apda Rahat Sahayata Yojana 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राहत सहायता योजना के लिए शुरूआत किया है। निर्माण श्रमिकों कार्य के समय दुर्घटना होने की सम्भावना बानी रहती है जिस वजह से कई बार उन्हें उन्हें जान माल का खतरा रहता है इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा मदद करने के लिए 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जो उनके सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किये जाएंगे। इसलिए श्रमिक को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक खाता होना आवेशक है साथ में श्रमिक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। राज्य के जो इच्छुक श्रमिक इस UP Apda Rahat Sahayata Yojana के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP Apda Rahat Sahayata Yojana 2023: Overview

योजना से संबंधितयोजना से जुड़ी जानकारी
योजना का नामUP Apda Rahat Sahayata Yojana
योजना किसके द्वारा शुरू की गयीउत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा
योजना से संबंधित विभागभवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग
योजना के लाभार्थीराज्य में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक
योजना का उद्देश्यआपदा के समय असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की आर्थिक मदद करना
वर्ष2023
योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि₹1,000/-
योजना की आधिकारिक वेबसाइटhttps://upbocw.in/StaticPages/schemes.aspx#tab8
योजना के आवेदन हेतु वेबसाइटuplmis.in

UP Apda Rahat Sahayata Yojana 2023 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों एवं कामगारों को आपदा में हुआ नुकसान या संकट के समय आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी श्रमिकों को एवं नागरिकों को आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत ₹1000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। जिससे लोगों की आर्थिक मदद मिलेगी इस योजना की धनराशि सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी के अकाउंट पर ट्रांसफर करेगी।

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के लाभ व विशेषताएं

• योजना की शुरुआत राज्य के श्रमिकों एवं कामगारों को आपदा में हुआ नुकसान या संकट के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।

• इस योजना में सरकार सभी लाभार्थियों को ₹1000 की धनराशि वार्षिक/ अर्धवार्षिक/ त्रैमासिक/ मासिक के रूप में प्रदान करेगी, जैसे कि केंद्रीय राज्य सरकार अथवा बोर्ड द्वारा विहित किया जाएगा।

• लाभार्थियों योजना की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी।

• इस योजना के माध्यम से कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, लाभार्थी केवल उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।

• इस योजना का लाभ अभी तक राज्य के 68193000 मजदूरों को उनके बैंक खातों में धनराशि प्रदान करके दिया गया है।

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के लिए मुख्य पात्रता

• जो श्रमिक पंजीकृत है है जिनके पास लेबर कार्ड है वही इस योजना का लाभ के पात्र हैं।

• जो मजदूर लोग उत्तरप्रदेश राज्य के स्थाई निवासी है वो इसके लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है

• देश में फैले इस कोरोना काल की वजह से मजदूर लोगों को होने वाले परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लागू किया गया है

• मजदूर के खुद के नाम से बैंक में खाता होना जरूरी है

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के आवेदन के लिए मुख्य दस्तवेज:-

• पहचान पत्र
• आधार कार्ड
• श्रमिक का बैंक अकाउंट नंबर
• मोबाइल नंबर
• पासपोर्ट साइज फोटो
• आय प्रमाण पत्र
• लेबर कार्ड (श्रमिक कार्ड)
• आपदा से नुकसान का प्रमाण

UP Apda Rahat Sahayata Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

• सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

• इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज में योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

आपको यहां कई सारे अलग-अलग Option दिखाई देंगे आपको योजना आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

• क्लिक करते ही आपके सामने एक Application form ओपन होगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।

• पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको आवेदन पत्र खोले के ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

• जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर up Aapda Rahat Sahayata Yojana का आवेदन फॉर्म आ जायेगा।

• अब आपको इसमें पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से भरना होगा और फिर सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

• सभी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करने के उपरांत आपको सब्मिट बटन पर क्लिक कर देना है।

• जैसे ही आप सब्मिट बटन पर क्लिक करेंगे, आपका आवेदन उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के लिए पूरा हो जाएगा।

Latest Govt Yojana UpdateClick Here

Leave a Comment