UP Gaushala Yojana 2023: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में स्थित गौशालाओं का विकास करने के लिए नई नई योजना शुरू किया जा रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यूपी गौशाला योजना शुरू किया गया हैं। इस UP Gaushala Yojana 2023 के माध्यम से राज्य में स्थित गौशालाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने गोशाला अधिनियम 1964 के अंतर्गत गौशाला की स्थिति को सुधारने के लिए योजना का आरम्भ किया है इस अधिनियम का संचालन पूरे राज्य में किया जायेगा। अगर आप इस UP Gaushala Yojana 2023 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। जैसे की यूपी गौशाला योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।
UP Gaushala Yojana 2023
इस यूपी गौशाला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई है। इस UP Gaushala Yojana 2023 के तहत उत्तर प्रदेश गौशाला अधिनियम 1964 को पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में लागू किया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से गौशालाओं के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सिर्फ इतना ही नही UP Gaushala Yojana 2023 के माध्यम से गौशाला में काम करने वाले नागरिकों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यूपी गौशाला योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ को प्राप्त करने के लिए गौशाला प्रबंधकों को अपनी गौशाला का पंजीकरण अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कराना होगा या सीएससी केंद्र के माध्यम से भी करवा सकते हैं।
Highlights of UP Gaushala Yojana 2023
योजना का नाम | यूपी गौशाला योजना |
आरम्भ की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | प्रदेश में स्थित गौशाला |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | राज्य में में स्थित गौशालाओं का विकास करना |
लाभ | वित्तीय सहायता |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | http://ahgoshalareg.up.gov.in |
Benefits of UP Gaushala Yojana 2023
• उत्तर प्रदेश की गौशाला के बेहतर देखभाल के लिए उत्तर प्रदेश गौशाला अधिनियम 1964 पेश किया गया है।
• यह अधिनियम पूरे राज्य में लागू किया जाएगा और उत्तर प्रदेश में करीब 498 गौशालाएं हैं।
• इन सभी गौशालाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं।
• इन योजनाओं के माध्यम से गौशालाओं का विकास किया जाता है।
• ये योजनाएँ न केवल गौशाला को वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं बल्कि गौशाला में कार्यरत नागरिकों को प्रशिक्षण भी प्रदान करती हैं।
• इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी गौशालाओं का पंजीकरण होना जरूरी है।
• यह पंजीकरण प्रदेश गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाता है।
• आवेदक अपना या सीएससी केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
• राज्य के नागरिकों को पंजीकरण के लिए किसी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
• नागरिक इस योजना के तहत घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।
• इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।
Eligibility Criteria for UP Gaushala Yojana 2023
• यूपी गौशाला योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
• इस योजना के तहत केवल राज्य के पंजीकृत गौशाला लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
Documents Required for UP Gaushala Yojana 2023
• गौशाला में रखे गए गौवंशो का विवरण प्रपत्र
• गौशाला हेतु उपलब्ध भूमि संबंधी अभिलेखों की प्रति
• संस्था के सोसाइटी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, उद्देश्य एवं नियम वाली की छाया प्रति
• गौशाला के आए- व्यय का विवरण
• गौशाला पंजीकरण हेतु संस्था की कार्यकारिणी द्वारा प्रस्ताव की प्रति
• समिति के बैंक खाते का विवरण
• गौशाला स्थापित किए जाने संबंधी लेख/प्रस्ताव की प्रति
• समिति पैन कार्ड और आधार कार्ड की प्रति
• घोषणा पत्र पर समस्त अधिकारियों के हस्ताक्षर
• अभिलेखों के रखरखाव, पत्राचार आदि के लिए अधिकृत न्याय संबंधी लेख/प्रस्ताव की प्रति
• गौशाला की वर्तमान प्रबंधन समिति में उत्तरी अधिकारी नियमित किए जाने संबंधी लेख या प्रस्ताव की प्रति
Process of registration for UP Gaushala Yojana 2023
• सबसे पहले आपको प्रादेशिक गौशाला पंजीकरण प्रणाली, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम खुल जाएगा जिसमे आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
• अब इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
• अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसा कि गौशाला का नाम, स्थापना तिथि, जिला, आवेदक का नाम, पिता का नाम, ईमेल आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
• अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त हो जायेंगे।
• उसके पश्चात आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे यूजर आईडी एवं पासवर्ड के विवरण दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।
• अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। उसके बाद आपको माँगी गयी सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा।
• इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
Latest Yojana Update | Click Here |