UP Gehu Kharid Registration: उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि पूरे यूपी के लिए गेहूं की खरीद ऑनलाइन यूपी Gehu Kharid 2022-23 पोर्टल के माध्यम से की जाएगी वे सभी किसान जो अपनी फसल को राज्य सरकार को बेचना चाहते हैं, वहा UP Gehu Kharid Registration करा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से ई-क्रय प्रणाली / ई-उपार्जन पोर्टल की शुरुआत किया है।
इस पोर्टल पर किसान रजिस्ट्रेशन कर अपनी फसल को सही कीमत पर बेच सकते हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 के गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण ऑनलाइन शुरू हो गया है इस लेख में हम आपको UP Gehu Kharid Registration आसन प्रक्रिया बताने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।
UP Gehu Kharid Registration 2023
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 मे होने वाली रबी फसल के तहत गेहूं की खरीद हेतु UP Gehu Kharid Registration 2023 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है इसके तहत राज्य के सभी किसानो को उनके फसलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना ताकि आप सभी किसानो को अच्छा लाभ हो सकें और किसानो का आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकें। किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना UP Gehu Kharid Registration 2023 करना होगा।
पंजीकरण करने के बाद किसान अपनी रबी की फसल (गेहूं) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं। इस लेख में हम आपको UP Gehu Kharid Registration 2023 से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।
Overview of UP Gehu Kharid Registration 2023
योजना का नाम | गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण |
किसके द्वारा शुरू की गयी | उत्तर प्रदेश सरकार |
विभाग | कृषि विभाग |
लाभार्थी | राज्य के किसान भाई |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | eproc.up.gov.in |
Benefits of UP Gehu Kharid Registration 2023
• उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल 2023 के लिए गेहूं की खरीद के लिए 5500 खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
• राज्य सरकार इस साल 55 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
• उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गेहूं खरीद 1925 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर रखी गई है।
• राज्य के इच्छुक किसान उत्तर प्रदेश युवा जन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा कर ठोकर प्राप्त करना होगा।
• मंडियों में अपनी उपज ले जाने से पहले सभी किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
• राज्य के किसानों को पंजीकरण के बाद भुगतान लेने पर केवल उसी दिन मंडी आए जिस दिन का उनके पास टोकन है
Eligibility Criteria for UP Gehu Kharid Registration 2023
• यदि आवेदक इस योजना के लिए आवेदन करने जा रहा है तो उसे पेशे से किसान होना चाहिए
• आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
Documents Required for UP Gehu Kharid Registration 2023
• आधार कार्ड
• पटवारी फराड
• भूमि अभिलेख
• बैंक खाता पासबुक
• मोबाइल नंबर
• पासपोर्ट साइज फोटो
How to UP Gehu Kharid Registration 2023
• आवेदक को सबसे पहले गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
• अब होम पेज पर आपको “गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीकरण” का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
• अब अगला पेज आपके सामने खुल जाएगा। इसके बाद इस पेज पर 6 स्टेप खुलेंगे, जिन्हें आपको एक के बाद एक जानकारी भरना होगा
• अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद, अगले पेज पर आपके सामने किसान पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
• आपको अपना मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड भरना है। अब आपको आगे बढ़ने वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
• उसके बाद किसान रबी की फसल (गेहूं खरीद) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म खोलेगा।
• इस पंजीकरण फॉर्म में आपको किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पिता, पति का नाम, तहसील, जिला आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
• सभी जानकारी भरने के बाद, आपको “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करना होगा।
Latest Gov Yojana Update | Click Here |