(UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2023) ऐसे देखें किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

WhatsApp Group Join Now

UP Kisan Karj Mafi Yojana List: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ करने के लिए किसान कर्ज माफी योजना नाम से एक योजना शुरू की है, इस योजना के तहत किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें कर्ज से राहत दी जाएगी, केवल उन्हीं किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, जिनका नाम यूपी किसान कर्ज माफी सूची में शामिल होगा।

जिन किसानों ने योजना के लिए आवेदन किया है, वे अपना नाम योजना की सूची में आसानी से घर बैठे देख सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। इस लेख में हम आपको UP Kisan Karj Mafi Yojana List देखने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।

UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2023

सरकार द्वारा इस उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना की शुरुआत 9 जुलाई 2017 में की गई थी इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे एवं लघु सीमांत किसानों को कर्ज से राहत पहुंचाना था इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों का एक लाख तक का कृषि कर्ज माफ किया जाएगा। और सरकार ने इस योजना के अंतर्गत लगभग 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था।

इस UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2023 में ऐसे किसानों को शामिल किया जाता है जो अपना कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं होते हैं और वह इस कर्ज के नीचे तपते जाते हैं। सरकार इस नई यूपी किसान कर्ज माफी योजना के चलते हुए 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले यानी 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों का कर्ज माफ करने में राहत देती है।

Key Highlights Of UP Kisan Karj Mafi Yojana List

आर्टिकलUP Kisan Karj Mafi Yojana List 2023
योजना का नामउत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी योजना
लाभार्थीप्रदेश के किसान भाई
इस योजना का उद्देश्यकिसानों के कृषि ऋण माफ़ करना
वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटwww.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in
WhatsApp Group Join Now

यूपी किसान कर्ज माफी योजना के लिए जरूरी पात्रता

० इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी किसान होने चाहिए।

० सीमान्त एवं छोटे किसान किसान कर्ज माफी योजना के पात्र होंगे।

० 31 मार्च 2016 से पूर्व जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से ऋण लिया है, वे किसान पात्र होंगे।

यूपी किसान कर्ज माफी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

० आधार कार्ड
० राशन कार्ड
० पहचान पत्र
० आय प्रमाण पत्र
० भूमि सम्बन्धी दस्तावेज
० एक्टिव मोबाइल नंबर

ऐसे देखें किसान कर्ज माफी योजना सूची में अपना नाम

० सबसे पहले आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना होगा।

० इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ऋण मोचन की स्थिति” की स्थिति देखें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

० अब आपको अपने खाते का प्रकार, बैंक जिला, ब्रांच, किसान क्रेडिट कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर एवं केप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें बटन पर क्लिक करना होगा।

० इसके बाद किसान ऋण माफी की स्थिति आपके सामने खुलकर आ जायेगी।

० इस प्रकार आसानी से आप यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment