UP Sadhu Pension Yojana: उत्तर प्रदेश के साधु संत को आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी साधु पेंशन योजना को जारी करने की घोषणा की है। क्योंकि साधु-संतों कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साधु-संतों को आर्थिक सहायता साधु पेंशन योजना के तहत प्रति माह 500 रुपये प्रदान किया जाएगा।
यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए हैं। यदि आप UP Sadhu Pension Yojana से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस लेख को अंत तक विस्तार से पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस लेख के माध्यम से साधु पेंशन योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।
UP Sadhu Pension Yojana 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों के लिए साधु पेंशन योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री साधु पेंशन योजना के माध्यम से अब सभी संतों को हर महीने पेंशन मिलेगी, जिसके लिए राज्य कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी है। योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में अपनी तरह की पहली सरकारी पेंशन योजना के तहत संतों को नामांकित करने के लिए संतों के लिए विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।
यूपी साधु पेंशन योजना 2023 में बेघर या खानाबदोश साधु सभी संतों को शामिल करने जा रहे हैं। यूपी के सीएम योगी ने बुजुर्ग साधुओं को शामिल करने के लिए एक विशेष श्रेणी बनाने का भी फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार की यह योजना उन सभी साधु संतों के लिए मददगार होगी जो या तो अपना घर छोड़कर बाहर रहते हैं या फिर घुमक्कड़ का जीवन जी रहे हैं, राज्य सरकार का यह फैसला साधुओं के लिए काफी अच्छा है।
UP Sadhu Pension Yojana 2023 Key Highlights
🔥 योजना का नाम | साधु पेंशन योजना 2023 |
🔥 शुरू की गई | 🔥 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
🔥 लाभार्थी | 🔥 राज्य के साधु/संत |
🔥 विभाग | 🔥 समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश |
🔥 उद्देश्य | 🔥 असहाय, विकलांग साधु संत को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
🔥 पेंशन के रूप में सहायता राशि | 🔥 500 रुपए प्रतिमाह |
🔥 राज्य | 🔥 उत्तर प्रदेश |
🔥 साल | 🔥 2023 |
🔥 आवेदन प्रक्रिया | 🔥 ऑनलाइन |
🔥 आधिकारिक वेबसाइट | 🔥 Click Here |
UP Sadhu Pension Yojana 2023 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा साधु पेंशन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी वृद्ध, विकलांग, विधवा और साधुओं को जीवनयापन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से, राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी साधुओं और बुजुर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 500 रुपये की पेंशन दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से पेंशन राशि प्राप्त होने से राज्य के साधु-संत बिना किसी परेशानी के अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे। यह पेंशन योजना उन सभी साधु संतों के लिए बहुत फायदेमंद होगी जो अपना घर छोड़कर अपने घरों से दूर रहते हैं।
साधु पेंशन योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं
• इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी साधुओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
• यूपी साधु पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के साधुओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
• उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साधुओं को हर महीने 500 रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
• इस योजना का लाभ राज्य का कोई भी साधु या संत ले सकता है।
• प्रदेश के सभी जिलों में संतों को लाभ पहुंचाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा.
• यूपी साधु पेंशन योजना का लाभ मिलने से साधुओं को जीवन यापन करने में आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
• सरकार द्वारा पहली बार साधु-संतों के लिए यह विशेष योजना लागू की गई है।
• राज्य सरकार द्वारा साधु-संतों के पंजीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
• इस योजना का लाभ लेने के लिए साधुओं को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा।
• पात्रता पूरी करने के बाद भी साधुओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
• इस योजना के माध्यम से राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी साधु-संतों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
साधु पेंशन योजना के लिए जरूरी पात्रता (Eligibility)
• इस योजना का लाभ ऐसे ही साधु को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के परमानेंट निवासी हैं।
• साधु पेंशन योजना का लाभ सिर्फ साधु-संतों को ही मिलेगा।
• UP Sadhu Pension Yojana का लाभ लेने के लिए साधु की उम्र 60 साल या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
• विधवा, विकलांग, वृद्ध साधु और संत योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
साधु पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)
• आधार कार्ड
• पहचान पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• आय प्रमाण पत्र
• बैंक अकाउंट
• पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
• फोन नंबर
• ईमेल आईडी
UP Sadhu Pension Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?
• सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार के सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा।
• इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
• होम पेज पर आपको एप्लिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
• अब आपको आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा।
• आवेदक का नाम, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण और पता आदि जैसी जानकारी। दर्ज करना होगा।
• सारी जानकारी डालने के बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करनी है।
• सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
• इस तरह आपकी UP Sadhu Pension Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Latest Govt Yojana Update | Click Here |