MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023: मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना

MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana:मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना को श्रम कल्याण मंडल के द्वारा शुरू किया गया है। इस श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा प्रदेश के उन श्रमिकों/कर्मचारियों के बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी । इस योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक पांचवी कक्षा से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा तक छात्रवृत्ति छात्रों को प्रदान की जाएगी।

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसी भी छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस लेख में हम आपको MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana से संबधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश के श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के तहत स्थापित कारखानों एवं संस्थाओं में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana के तहत छात्रवृत्ति मुहैया करवाई जाएगी। सरकार द्वारा इस छात्रवृत्ति को प्रदान करने का मुख्य लक्ष्य श्रमिकों के बच्चे को उनकी शिक्षा पूरी करने में वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं।

राज्य के 5वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन पॉलिटेक्निक, आईटीआई,डीसीए पीजीडीसीए, बी ई, एमबीबीएस पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा के हिसाब से निर्धारित छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाएगी इस MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana के तहत श्रमिक परिवार के केवल 2 बच्चे ही लाभान्वित किए जाएंगे।

MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023: Highlights

योजना का नाममध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना
सम्बंधित राज्यमध्य प्रदेश
शुरू किया गयाराज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीप्रदेश के श्रमिक वर्ग के बच्चे
उद्देश्यप्रदेश के वित्तीय रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले बच्चे को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करना ।
सम्बंधित विभागश्रम कल्याण मंडल , मध्य प्रदेश
वर्तमान वर्ष2023
आवेदन का प्रकारऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटscholarshipportal.mp.nic.in

Benefits of MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023

• इस योजना को मध्य प्रदेश के श्रम कल्याण मंडल द्वारा लॉन्च किया गया है।

• मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश के श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के तहत स्थापित कारखानों एवं संस्थाओं में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को इस योजना के तहत छात्रवृत्ति मुहैया करवाई जाएगी।

• इस योजना के तहत 5वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन पॉलिटेक्निक यदि पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा के हिसाब से निर्धारित छात्रवृत्ति दी जाएगी।

• श्रमिक परिवार के केवल 2 बच्चे ही योजना के तहत लाभान्वित किए जाएंगे।

• छात्रों को छात्रवृत्ति ई पेमेंट के द्वारा कल्याण आयुक्त की स्वीकृति के बाद क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से बांटी जाएगी।

• श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति के द्वारा राज्य में अशिक्षित दर में कमी आएगी।

• इस योजना के माध्यम से श्रमिकों के बच्चे आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं सशक्त बन सकेंगे।

Eligibility criteria for MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023

• आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए

• आवेदक छात्र के माता पिता श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के तहत मध्यप्रदेश में स्थापित कारखाने अथवा संस्था में कार्यरत होने चाहिए

• एमपी श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के लाभ एक परिवार के केवल दो बच्चे ही प्राप्त करने के पात्र हैं

• इस योजना का लाभ संस्थानों में कार्य कर्ण वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के बच्चों को प्राप्त नहीं होगा

Documents Required for MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023

• आधार कार्ड
• बैंक खाता विवरण
• कक्षा की अंकसूची
• राशन कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र
• आय का प्रमाण
• आयु का प्रमाण
• पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
• मोबाइल नंबर

How to Apply for MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023

• सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

• अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा जिसमे आपको पंजीयन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

• अब आपके स्क्रीन पर पंजीयन आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इस आवेदन पत्र में अब आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरना होगा।

• अब आपको चेक फ्रॉम वैलिडेशंस के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स के विवरण दर्ज कर देने होंगे।

• इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको एमपी श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के तहत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

• अब आपके स्क्रीन पर एक आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा, जिसमें आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे।

• अब आपको इस प्रिंट किये गए आवेदन पत्र पर स्वयं के हस्ताक्षर, माता पिता के हस्ताक्षर, शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य या प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं कारखाना/संस्था/स्थापना की प्रबंधक के हस्ताक्षर करवाने होंगे।

• अब आवेदन पत्र एवं माँगी गयी सभी आवश्यक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड कर देना होगा, जिसके बाद आप श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Latest Information UpdateClick Here

Leave a Comment